एक्सप्लोरर

यमुना एक्सप्रेस-वे देखते ही देखते आग का गोला बन गई कार, बाल-बाल बचे सवार

विजय कुमार ने कार को रोक लिया और नीचे उतर कर बोनट उठाया तो उसमें आग की लपटें उठ रहीं थी। जिसे देख वह घबरा गए और कार में आग लगने का शोर मचा दिया।

आगरा, एबीपी गंगा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार में आग लग गई। कार में आग लगने के बाद उसमें सवाल लोगों ने बाहर कूदकर जान बचाई। हादसे में सवार तो बच गए लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

भिंड जा रहा था परिवार

दिल्ली में लालगंज आजादपुर निवासी विजय कुमार पुत्र हर्षवर्धन एसेंट कार DL 8 CT 3602 में अपने परिवार के साथ मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर होकर भिंड जा रहे थे। मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 90 के समीप सुबह करीब चार बजे चलती कार से धुआं उठने लगा। जिसे देख कर विजय कुमार ने कार को रोक लिया और नीचे उतर कर बोनट उठाया तो उसमें आग की लपटें उठ रहीं थी। जिसे देख वह घबरा गए और कार में आग लगने का शोर मचा दिया।

बाहर कूदकर बचाई जान 

शोर सुनते ही कार में बैठे परिवार के सदस्य आनन-फानन में खिड़की खोल कर बाहर की ओर कूद गए। उनके देखते-देखते कार आग का गोला बन गई। मौके से गुजर रहे दूसरे कार सवार ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। कार में आग की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। एक्सप्रेस-वे की दमकल की मदद से आग को काबू में किया लेकिन तब तक कार जल कर खाक हो गई।

कुल पांच लोग थे सवार 

आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट बताया गया है। टोल चौकी इंचार्ज हरेंद्र मलिक ने बताया कि कार में बच्चे सहित पांच लोग सवार थे। जो दिल्ली से भिंड जा रहे थे। हादसे के बाद कार सवारों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget