एक्सप्लोरर

तहसील समाधान दिवस में बुजुर्ग ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, SDM ने बताया इसका कारण

UP News: आगरा के सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एक बुजुर्ग ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया. एसडीएम ने कहा कि, बुजुर्ग के खेत में जाने के लिए वर्तमान नक्शे में कोई रास्ता ही नहीं है.

Agra News: आगरा के सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया. सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर आए थे. अधिकारियों को समस्या बताते बताते ही बुजुर्ग व्यक्ति ने बोतल निकाली और ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर उड़ेल लिया.

इस दौरान एसडीएम सदर समस्याओं को सुन रहे थे और वह अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए, वहीं मौजूद पुलिसकर्मी व स्टाफ ने तत्परता दिखाई और बुजुर्ग व्यक्ति से बोतल छीनकर सभागार से बाहर ले गए, बाहर ले जाकर पानी डालकर ज्वलनशील पदार्थ हटवाया.

मामले में एसडीएम सदर ने क्या बोला? 
पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने कहा कि, बुजुर्ग व्यक्ति की खेत पर जाने के लिए रास्ते को लेकर समस्या है. पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में बुजुर्ग के द्वारा शिकायत की गई थी, तहसील प्रशासन के द्वारा मौके पर जाकर जांच कराई गई तो जांच में निकल कर आया कि बुजुर्ग व्यक्ति के खेत को जाने के लिए वर्तमान नक्शे में कोई रास्ता ही नहीं है.

चकबंदी से पहले बुजुर्ग व्यक्ति के खेत को जाने के लिए एक गूल हुआ करती थी. जिसको लोग आने-जाने के लिए इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि उनके खेत में जाने के लिए रास्ता हुआ करता था. एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया है कि, संक्रमणीय भूमिधर का क्षेत्र उनके खेत के रास्ते में आता है, पिछली जांच में भी रिपोर्ट बनाकर दी गई थी कि उनके खेत के लिए नक्शे में वर्तमान में कोई रास्ता नहीं है, इसलिए उन्हें रास्ता नहीं दिया जा सकता है.

चकबंदी का नक्शा देखने पर रास्ते का झात नहीं होता- एसडीएम
एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया है कि बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा बताया गया है की चकबंदी पूर्व में उनके खेत के लिए रास्ता था लेकिन चकबंदी पूर्व का नक्शा देखने पर यह ज्ञात होता है कि उनके खेत के लिए कोई रास्ता नहीं हुआ करता था, एक गूल थी, और हो सकता है कि लोग आने-जाने के लिए उसका इस्तेमाल करते हो. 

यह भी पढ़ें- 51 लाख रुपये हड़पने के लिए दिव्यांग का मर्डर, आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget