एक्सप्लोरर

राजस्थान में मिला आगरा के 8 साल के बच्चे का शव, 75 दिन बाद मर्डर मिस्ट्री सुलझी, दो गिरफ्तार

Agra News: पुलिस पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि उसने राहुल के साथ मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या की और शव को बोरे में ईंटों के साथ बांधकर धौलपुर के मनियां तालाब में फेंक दिया.

यूपी के आगरा में ढाई महीने से अधिक समय से अपहृत बच्चे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उधारी के पैसों के लेनदेन के चलते इस वारदात को आरोपियों ने अंजाम दिया था. बच्चे का सब राजस्थान के धौलपुर से बरामद हुआ है.

जानकारी के मुताबिक विजयनगर कॉलोनी के विजय प्रताप का जन सेवा केंद्र संचालक कृष्णा के साथ उधारी के पैसे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. विजय प्रताप ने कृष्णा से उधार दिए पैसे मांगे, जिस पर दोनों में झगड़ा हुआ.

डीसीपी पूर्वी अली अब्बास के अनुसार, कृष्णा ने झगड़े को अपनी बेइज्जती माना और बदला लेने के लिए विजय प्रताप के 8 साल के बेटे अभय प्रताप का अपहरण कर लिया. 30 अप्रैल को बच्चे को घर के बाहर से अगवा कर राजस्थान के धौलपुर ले जाया गया.

हत्याकांड का खुलासा
पुलिस पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि उसने राहुल के साथ मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या की और शव को बोरे में ईंटों के साथ बांधकर धौलपुर के मनियां तालाब में फेंक दिया. हत्या के डेढ़ घंटे बाद ही अपराध को अंजाम दे दिया गया था. इसके बाद कृष्णा ने विजय प्रताप को 80 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाली धमकी भरी चिट्ठियां भेजीं.

पुलिस को हुआ शक 
विजय प्रताप की शिकायत पर फतेहाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की. आसपास के लोगों की लोकेशन ट्रेस करने पर कृष्णा पर शक गहराया. हिरासत में पूछताछ के बाद उसने अपराध कबूल लिया. उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. बच्चे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम छा गया.

पुलिस कार्रवाई जारी

डीसीपी अली अब्बास ने बताया कि उधारी विवाद के चलते कृष्णा ने राहुल के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget