एक्सप्लोरर

301 दिन बाद मकर संक्रांति को खुलेंगे बटेश्वर मंदिर के कपाट, भक्तों को इस बात का रखना होगा विशेष ध्यान

कोरोना काल में प्रशासन ने बटेश्वर के मुख्य मंदिर ब्रह्मलाल महाराज भगवान भोले के पट बंद किए थे. मकर संक्रांति के दिन भगवान ब्रह्मालाल महाराज मुख्य मंदिर के पट खोले जाएंगे जिससे क्षेत्रीय लोगों सहित भक्त खुश हैं.

आगरा: ताजनगरी के नाम से मशहूर आगरा जिले के बाह क्षेत्र में बसा तीर्थ बटेश्वर उत्तर भारत का प्रथम प्राचीन तीर्थ स्थल है. यहां यमुना किनारे चंद्राकार में बने 101 मंदिरों में भगवान भोलेनाथ खुद विराजते हैं. भगवान भोले के दर पर पहुंचने से हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है. कोरोना काल में संक्रमण फैलने को लेकर शासनादेश के आदेश पर प्रशासन ने 19 मार्च 2020 को बटेश्वर के मुख्य मंदिर ब्रह्मलाल महाराज भगवान भोले के पट बंद किए थे.

पहली बार मंदिर के पट बंद किए गए बंद प्राचीन समय से लेकर इतिहास में पहली बार मंदिर के पट बंद किए गए थे और सैकड़ों वर्षो से हर वर्ष कार्तिक माहीने में लगने वाला प्राचीन मेला भी इस बार नहीं लगाया गया. कोरोना को लेकर मेला स्थगित होने से क्षेत्र के ग्रामीण और व्यापारी खासे मायूस थे. मुख्य मंदिर के कई महीनों से पट बंद होने के कारण दूरदराज से पहुंचने वाली भोले के भक्तों को मंदिर के बाहर ही पूजा करनी पड़ रही थी साथ ही भगवान की दर्शन नहीं हो पा रहे थे.

भक्तों में खुशी की लहर धीरे-धीरे देश के कई राज्यों में मुख्य मंदिरों को पूजा-अर्चना के लिए खोल दिया गया मगर बटेश्वर मंदिर को पूजा के लिए नहीं खोला गया था. मकर संक्रांति के दिन भगवान ब्रह्मालाल महाराज मुख्य मंदिर के पट खोले जाएंगे जिससे क्षेत्रीय लोगों सहित भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है. मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी के मुताबिक तीर्थ स्थल ट्रस्ट समिति ने मुख्य भोलेनाथ मंदिर को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोले जाने का निर्णय लिया गया है.

कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी से भक्त मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए प्रवेश कर सकेंगे. इससे पूर्व बुधवार को मंदिर परिसर को साफ कर सैनिटाइजेशन किया जाएगा. पुजारी के मुताबिक भक्तों को 2 गज की दूरी के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा. मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी. बटेश्वर मंदिर खुलने की मांग साधु-संत और श्रद्धालु कई महीनों से कर रहे थे, जिसे लेकर प्रशासन ने निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें:

नाथ संप्रदाय की तपस्थली के रूप में भी जाना जाएगा प्रयागराज, सीएम योगी करेंगे मंदिर का भूमि पूजन

Haridwar Kumbh Mela 2021: हरिद्वार में शाही स्नान, संतों की नाराजगी से लेकर तैयारियों की पूरी जानकारी, यहां पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget