एक्सप्लोरर

Tomato Price: 100 रुपये किलो टमाटर के बाद लौकी, तोरी ने भी पकड़ी महंगाई की रफ्तार, जानें क्यों बढ़े सब्जियों के दाम

Tomato Rate Today: मुरादाबाद में टमाटर, लौकी, तुरई जैसी सब्जियों की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि बरसात की वजह से खेतों में कीड़ा लग गया है, जिसकी वजह से उनकी फसल को खासा नुकसान हुआ है.

Tomato Price Hike: बाजार में इन दिनों टमाटरों ने किचन का स्वाद खराब कर दिया है. टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं. बाजार में टमाटर के भाव ने शतक लगा दिया है तो वहीं दूसरी सब्जियां भी अब आंखें दिखाने लग गई हैं. घर में रोजाना बनने वाले तोरी, टिंडे जैसी सब्जियों के दाम भी 50-60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. महंगाई की इस मार ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इसी को लेकर जब एबीपी गंगा के संवाददाता उबैदुर्रहमान ने सीधे किसानों से बात की तो उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. जिसकी वजह से सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. 

एबीपी के संवाददाता मुरादाबाद में सीधे किसानों के खेतों पर पहुंचे और उनसे टमाटर व दूसरी सब्जियों की कीमतों में आई तेजी की वजह जानने की कोशिश की. मुरादाबाद में टमाटर, लौकी, तुरई जैसी सब्जियों की खेती करने वाले किसान अनिल सैनी, कमला देवी और ममता ने बताया कि बरसात की वजह से खेतों में कीड़ा लग गया है, जिसकी वजह से टमाटर की फ़सल तो पूरी तरह बर्बाद हो गयी है. लौकी और तुरई में भी कड़े पैदा होने से फूल और फल ख़राब हो रहा है, जिससे सब्जियों का उत्पादन घट गया है.

बरसात की वजह से बर्बाद हुई फसल

एक तरफ जहां सब्जियां खेतों में खराब हो गई है तो वहीं अब किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है. कीड़ों को मारने के लिए कैमिकल भी छिड़का लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ. किसान अनिल सैनी ने कहा, वो बारिश की वजह से बर्बाद हुई टमाटर की फसल को देख कर दुःखी हैं. टमाटर की पूरी फसल बर्बाद हो गई है. कुछ दिन पहले जो टमाटर 2 रुपये किलो भी नहीं बिक पा रहा था, अब वही टमाटर बाजार में 100 रुपए किलो बिक रहा है, फसल बर्बाद होने की वजह से खेत में टमाटर बहुत कम बचे हैं. 

बिचौलिए उठा रहे हैं महंगाई का फायदा

किसानों का कहना है कि अगर टमाटर के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोर की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए तो किसान टमाटर का सुरक्षित भंडारण कर सकता है. जिससे ऐसी महंगाई से बचा जा सकता है, लेकिन बिचौलिए और बड़े व्यापारी सस्ते में टमाटर खरीद कर अपने यहां भंडारण कर लेते हैं और बाजार में उसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं. इस मंहगाई से किसान को कोई फायदा नहीं हो पाता है क्योंकि उसकी फसल तो सस्ते में बिक गयी और जो बची थी उसे बरसात ने बर्बाद कर दिया और आम आदमी को 100 रुपये किलो टमाटर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. 

दूसरी सब्जियों पर भी चढ़ा महंगाई का बुखार

यही हाल तुरई, बैगन और लौकी जैसी सब्जियों का भी है. बारिश होने से फसल बर्बाद हो रही है और सब्जियों के दाम 40 से 60 रुपये किलो तक जा पहुंचे हैं, ऐसे में पूरा मुनाफा बिचौलियों और बड़े व्यापारियों को ही होता है. जो अपने भंडारण को रोक कर बाजार में काला बाज़ारी करते हैं और मुनाफा कमाते हैं. खेतों में काम करने वाले किसानों को इस महंगाई का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है. इन किसानो का कहना है कि सरकार को सब्जियों का सुरक्षित भंडारण करने के लिए कोल्ड स्टोर बनवाने चाहिए ताकि सब्जियों का भंडारण किया जा सके और बिचौलियों से बचा जा सके. 

ये भी पढ़ें- Watch: सीएम योगी से घर मिलने पर भावुक हो गई लाभार्थी जाहिदा फातिमा, कहा- 'जितना धन्यवाद करें वो कम है'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget