एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 30 NEWS: सियासत से लेकर अपराध तक, एक क्लिक में पढ़ें 30 बड़ी खबरें

सियासी उठापठक से लेकर अपराध तक की खबरें, देखिए टॉप 30 समाचार में। यूपी और उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर पर है हमारी नजर।

1.

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होगी जिसमें नया नेता चुना जाएगा। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर इस्तीफा दे दिया है।

2.

कांग्रेस महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक में मौजूद रहेंगे। विखे पाटिल ने तब इस्तीफा दे दिया था जब उनके बेटे सुजय बीजेपी में शामिल हो गए। सुजय एनसीपी द्वारा अहमदनगर लोकसभा सीट सहयोगी दल कांग्रेस के लिए छोड़ने से इनकार करने पर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

3.

रक्षा मंत्रालय ने वाईस एडमिरल बिमल वर्मा की उस‌ अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होनें अपने से जूनियर अधिकारी, करमबीर सिंह को नया नौसेनाध्यक्ष बनाने का विरोध किया था। करमबीर सिंह को नया नौसेना प्रमुख बनाने का बिमल वर्मा ने विरोध किया था और‌ आर्म्ड फॉर्स ट्राइब्यूनल में अपील की थी।‌

4.

सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण के कानून के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में कहा गया है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है।

5.

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को 50 फीसदी तक सीमित रखने का फैसला दिया था, इस प्रावधान के ज़रिए उसका भी हनन किया गया।

6.

मी टू के आरोपों में घिरे पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर की तरफ से पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे की सुनवाई दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में होगी।

7.

मामले की पिछली सुनवाई के दौरान प्रिया रमानी ने अदालत में अपना बयान दर्ज करवाया था और एमजे अकबर के वकील ने उनसे उनके आरोपों पर ज़िरह की थी। आज भी इस मामले में सुनवाई जारी।

8.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि वाद के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष को आज व्यक्तिगत रूप से पेश होना है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ये निर्देश दिया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शशिकांत रॉय ने उपमुख्यमंत्री के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया था।

9.

मध्य प्रदेश के मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट के तहत आने वाले श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा के सहसराम केन्द्र पर आज पुनर्मतदान होगा।

10.

12 मई को छठवें चरण के तहत यहां वोट डाले गये थे। तब इस मतदान केन्द्र पर शिकायत मिली थी कि यहां के मतदानकर्मियों ने सहसराम बूथ क्रमांक 191 पर 17ए फॉर्म, मॉकपोल स्लिप, इलेक्ट्रोरल कॉपी आदि मतदान के बाद जमा नहीं कराई थी।

11.

दिल्ली में डॉ. कर्ण सिंह की किताब An Examined Life का आज विमोचन है। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ हामिद अंसारी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी मौजूद रहेंगी।

12.

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में शामिल ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त कर दिया है।

13.

एबीपी गंगा के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान है। भाजपा को 277 सीटें यूपीए को 130 सीट मिल सकती हैं। जबकि अन्य़ को 135 सीट मिल सकती हैं।

14.

काशीपुर की कोतवाली पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई है। दो पुलिसकर्मी एक शव को ई रिक्शे से पोस्टमार्टम हाउस तक ले कर गए।

15.

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के बाल सुधार गृह की लापरवाही सामने आई है। पांच कैदी बच्चे बाल सुधार गृह से जाल काट कर फरार हो गए।

16.

सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों ओऱ से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है।

17.

हमीरपुर जिले में थाना पुलिस के चौकीदार का संदिग्ध परिस्थियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या कर के तेजाब से शव को जलाया गया। लोगों ने शव को स्ट्रेचर में रखकर चौराहे पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे।

18.

जौनपुर के शहागंज कोतवालीथाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में हंगामा हो गया। एक महिला खुद को दुल्हे की पहली पत्नी बताते हुए दुल्हे की कार के सामने आकर हंगामा करने लगी। महिला का आरोप है कि अमित कुमार के साथ पिछले दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिये मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

19.

सीतापुर के थाना रामकोट के मधुवापुर इलाके में चोरी के आरोप में एक शख्स को बेरहमी से पीट दिया। लोगों ने युवक को जंजीरों में बांधा फिर पेड़ से उल्टा लटका कर पिटा।

20.

माल बरामदगी के दौरान दारोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों पर पुलिस ने फायरिंग की तो दो घायल हो गए। दोनों को पैर में गोली लगी है, जिन्हें कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

21.

राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में रविवार शाम गैंगवार में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। आपसी रंजिश को लेकर बदमाशों के दो गैंग आमने-सामने आ गए। दोनों में सरेआम गोलियां चलीं।

22.

द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के नीचे कुछ बदमाशों ने सफेद रंग की रिट्ज कार पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों के गैंग ने करीब 15 राउंड फायरिंग की।

23.

दोनों गैंग्स के बदमाश एक दूसरे की जान लेना चाहते थे। गैंगवार में दिल्ली की सड़क खून से लाल हो गई। 11 गोलियों के निशान भी कार के शीशे में साफ दिखाई दे रहे हैं।

24.

ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार भी काफी डिफरेंट लुक में नजर आई। उन्होंने शिमर कलर का डीप नेक ट्रेंच गाउन पहना था।

25.

आराध्या ने क्रीम कलर की फ्रॉक पहनी हुई थी, जिसमें लेफ्ट शोल्डर के पास खूबसूरत फ्लॉवर बना कर इसे हाईलाइट किया गया था।

26.

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और तैमूर अली खान के बेटे तैमूर अली खान की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटोज में तैमूर पापा सैफ अली खान के साथ पूल में मस्ती करते नजर आए।

27.

अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी बम में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के आने से पहले ही विवाद में आ चूकी है। लक्ष्मी बम के डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने इस प्रोजेक्ट से अपने आप को किनारा कर लिया है।

28.

फिल्म ड्राइव में तरुण मनसुखानी द्वारा अभिनीत सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीस लीड रोल निभा रहें है। फिल्म को इस साल 28 जून को स्क्रीन पर हिट होना था।

29.

अभय देओल की आने वाली फिल्म 'जंगल क्राई का ट्रेलर कान्स 2019 में लॉन्च हुआ। जंगल क्राई हौसलों की कहानी को बयां करती है।

30.

बॉलीवुड के फिल्ममेकर शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को फिल्म मि. इंडिया 2 बनाने का हिंट दिया था। खबरें ये भी थी की इस सीक्वल में अनिल कपूर दिखाई देंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget