एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 10: मतदान से लेकर राजधानी लखनऊ की आज की बड़ी खबरें

ABP GANGA TOP 10: तीसरे चरण के मतदान से लेकर लखनऊ की आज की बड़ी खबरें, पढ़िए एबीपी गंगा टॉप-10 में....

1.

यूपी में तीसरे चरण के मतदान में आज 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद, पारदर्शिता और निष्पक्षता से मतदान करने का अधिकार है। इस अधिकार के बिना लोकतंत्र के कोई मायने नहीं बचते। इसकी रक्षा हम सब का फर्ज है।आज परिजनों समेत मैंने मतदान किया इस यकीन के साथ कि देश में महागठबंधन आने वाला है।

2.

यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 35.49 फीसदी मतदान हुआ। मुरादाबाद में 39.24%, रामपुर 35.80%, संभाल 37.92%, फिरोजाबाद 34.82%, मैनपुरी 30.81%, एटा 36.88%, बदायूं 34.10%, आंवला 33.44%, बरेली 36.32% और पीलीभीत में 35.51% मतदान हुआ।

3.

बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेशवासियों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मायावती ने ट्वीटकर कहा, 'आज 17वीं लोकसभा चुनने के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी है। समस्त मतदाताओं से अपील है कि वे मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। वोट आपका अमूल्य संवैधानिक अधिकार है जिसके बल पर आप अपनी पसन्द व अपने हितों की सरकार बनाकर अपनी जिन्दगी खुश व खुशहाल बना सकते हैं।' इसके साथ ही मायावती ने ट्वीटकर बीजेपी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा , 'देश की 130 करोड़ जनता व खासकर करोड़ों शिक्षित युवाओं व बेरोजगारों को ऐसी गलत सोच वाली बीजेपी सरकार कतई नहीं चाहिए जो उन्हें रोजगार देने के बजाए पकौड़े व चाय बेचने तथा चैकीदारी आदि करने के लिए मजबूर करती हो व वैसी ही घातक जनविरोधी नीति अपनाती हो।'

4.

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में सपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर ईवीएम खराब होने की शिकायत की। रामपुर में ईवीएम मशीन खराब होने और बदायूं में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के मतदान के दौरान कैंप करने के मामले पर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। रामपुर में एक साथ 300 ईवीएम मशीन खराब हुई हैं जिसका पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बूथ वार ब्यौरा दिया है। सपा का आरोप है कि रामपुर मतदान के लिए लाइन में लगे लोग परेशान हैं और मतदान कार्य सुचारू रूप से नहीं चल रहा। वहीं दूसरी ओर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के जिले में कैंप करने की शिकायत की है।

5.

बदायूं में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर छापेमारी हुई है। सपा सांसद और बदायूं से पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर बदायूं में रहने और चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से की। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की गई।

6.

मैनपुरी से गठबंधन प्रत्याशी और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने परिवार समेत सैफई में वोट डाला। इस दौरान मुलायम के साथ पत्नी साधना गुप्ता, दोनों बहु डिंपल यादव व अपर्णा यादव भी थीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मौजूदा सांसद तेज प्रताप यादव भी मुलायम के साथ थे। प्राइवेट जेट से मुलायम सिंह यादव

7.

अपनी बहू अपर्णा, पत्नी साधना गुप्ता के साथ लखनऊ से सैफई पहुंचे थे। वहीं, अखिलेश पत्नी डिंपल के साथ पहले ही मतदान स्थल अभिनव स्कूल में मौजूद थे। पिता के पहुंचते ही अखिलेश और डिंपल ने उनका आशीर्वाद लिया। अखिलेश - डिंपल पहले ही मतदान कर चुके थे, इसके बाद पूरे परिवार ने वहां मतदान किया।

8.

एटा में तीसरे चरण के मतदान के दौरान जिला पंचायत परिसर में बूथ संख्या 88 पर मतदाताओं ने जमकर हंगामा काटा। मतदाताओं का आरोप है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट जबरदस्ती साइकिल पर वोट डलवा रहे हैं। मतदाताओं ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारी पर जबरदस्ती गलत वोटिंग करवाने का आरोप लगाया। इस बीच मतदाताओं और सेक्टर मैजिस्ट्रेट के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई।

9.

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने नहर में प्रेमी युगल की बेल्ट से बंधी लाश देखी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस ने दोनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब शिनाख्त में जुट गई है। बता दें कि प्रेमी युगत की लाश गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इंदिरा नहर डैम में उतराती मिली। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि दोनों लाशों के पैर आपस में बेल्ट से बंधे थे। लाशें 10 से 15 दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसके चलते शिनाख्त नहीं हो सकी। स्थानीय पुलिस को आशंका है कि दोनों प्रेमी युगल है, प्रेम प्रसंग के चलते ही आत्महत्या की है। मौत की वजह जानने के लिए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं बरामद युवक और युवती के शवों की शिनाख्त के लिए लखनऊ व आसपास के जनपद की पुलिस को सूचना दे दी गई है, ताकि 10 से 15 दिन पहले किसी थाने में दर्ज हुई युवक युवती की गुमशुदगी के जरिए इनकी शिनाख्त हो सके।

10.

राजधानी लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर में 30 वर्षीय युवक पहुंचा, उसके गर्दन में पेंचकस घोंपा गया था। पेंचकस आधा अंदर और आधा बाहर दिख रहा है, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। दर्द से कराहते युवक की जांच के बाद लोकल एनेस्थिसिया देकर 30 मिनट में ऑपरेशन करके डॉक्टर से उसे जीवनदान दिया। जानकारी के मुताबिक, शाहआलम नाम के 30 वर्षीय ये युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जो दिल्ली के एक ठेकेदार के साथ काम करने लखनऊ आया था, जहां उसका किसी से विवाद हो गया। इसी झगड़े में उसकी गर्दन में पेंचकस मार दिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
लखनऊ में कुर्मी CM के लिए लगे पोस्टर, अनुप्रिया-पल्लवी पटेल से खास अपील
लखनऊ में कुर्मी CM के लिए लगे पोस्टर, अनुप्रिया-पल्लवी पटेल से खास अपील
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget