एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह को याद आया 14 साल पुराना मामला, जाना पड़ा था जेल, शेयर किया ये Video

Lok Sabha Election 2024: आप नेता संजय सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, ये वीडियो साल 2010 का बताया जा रहा है. उन्होंने बताया के ये तब की बात है जब वो जेल से बाहर आए थे.

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमले कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने एक 14 साल पुरानी घटना का जिक्र किया है, जिसमें उन्हें जेल तक जाना पड़ा था. उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया. 

आप सांसद संजय सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साल 2010 की पुरानी घटना का वीडियो शेयर किया, जो सुल्तानपुर में हुए एक आंदोलन का बताया जा रहा है. जिसमें हजारों की संख्या में लोग इंकलाब जिदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि ये वीडियो उस वक्त का है जब वो जेल से बाहर आए थे.

संजय सिंह ने शेयर किया वीडियो
संजय सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, '2010 सुल्तानपुर के जिला प्रशासन ने गरीबों की दुकानें उजाड़ दी थी विरोध करने पर मुझे जेल भेज दिया गया था. जेल से बाहर आया तो फिर ये आंदोलन हुआ और ग़रीबों को फिर दुकाने लगाने की इजाज़त मिली. लड़ोगे तो अधिकार मिलेगा. झुकोगे तो लानत मिलेगी.

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं. पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में दिल्ली की जेल में बंद हैं और बीजेपी लगातार उन पर इस्तीफा देने की दबाव बना रही है. यही नहीं आप के पहली पंक्ति के नेता जेल में हैं, इस मामले की आंच कई दूसरे नेताओं पर भी आ सकती है. 

UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट

संजय सिंह को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली है जिसके बाद वो जेल से बाहर आए हैं. संजय सिंह के आने के बाद आम आदमी पार्टी को थोड़ा बूस्टर मिला है. संजय सिंह भी लगातार अपनी बात को मज़बूती के साथ उठा रहे हैं. आप नेता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में फंसाया गया है. उनके खिलाफ कई-कई बयान दर्ज किए गए लेकिन दो को ही कोर्ट में पेश किया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान
कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget