एक्सप्लोरर

पति की हत्या कर दो दिन तक घर में छिपाई लाश, पूछताछ में हत्यारिन पत्नी ने उगले कई राज

यूपी के शामली जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने एक शख्स की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

शामली. यूपी के शामली जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. यहीं नहीं हत्यारिन पत्नी ने अपने पति की लाश को दो दिनों तक घर में छिपा कर रखा. मौका मिलने पर उसने लाश को घर के बाहर फेंक दिया. मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने कुछ ही दिन बाद इसका खुलासा कर दिया. आरोपी महिला ने अपना जूर्म कबूल लिया है. उसने अपने पति की हत्या की वजह भी बताई है. पुलिस ने फिलहाल आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, ये पूरा मामला थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव गोहरनी का है. 17 जनवरी की रात गांव के ही रहने वाले तेजपाल नाम के व्यक्ति का शव उसके घर के बाहर पड़ा मिला था. परिजनों से पता चला कि तेजपाल दो दिन से लापता था. सूचना पर पहुंची पुलिस को तेजपाल के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे. पुलिस ने तेजपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतक के भाई संजय की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. संजय ने बताया था कि अज्ञात लोगों ने तेजपाल की हत्या कर दी. केस दर्ज करने के बाद पुलिस इसकी तफ्तीश में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस ने घर के सभी सदस्यों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पुलिस को तेजपाल की पत्नी पिंकी पर कुछ शक हुआ. पुलिस ने पिंकी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया.

पूछताछ में पत्नी ने जूर्म कबूला पुलिस के मुताबिक, पिंकी ने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली. पिंकी ने बताया कि उसने तेजपाल की हत्या कर लाश को दो दिन तक घर में छिपा कर रखा. मौके मिलने पर उसने लाश को घर के बाहर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पिंकी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथौड़ा और खून से सने कंबल को भी बरामद कर लिया है.

पिंकी ने बताई पति की हत्या की वजह पूछताछ में पिंकी ने अपने पति की हत्या की वजह भी बताई है. तेजपाल और पिंकी की शादी 20 साल पहले हुई थी. पिंकी ने बताया कि उसका पति शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता था. तेजपाल शराबी तथा जुआरी किस्म का था. पिंकी ने आगे बताया कि तेजपाल अक्सर गांव में खेती में काम करने के नाम पर लोगों से पैसे ले लेता था और फिर उसे वह कर्ज उतारने के लिए मेहनत मजदूरी करनी पड़ती थी.

पिंकी ने आगे बताया कि कुछ महीने उसने 40 हजार रुपये में अपनी भैंस बेच दी थी. पैसे जबरदस्ती लेने के लिए तेजपाल ने अपने बेटे के प्राइवेट पार्ट पर चोट मार दी थी जिसके बाद उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई थी. इस घटना के बाद पिंकी ने अपने पति को जान से मारने की ठान ली थी. घटना से एक दिन पहले जब उसका पति शराब के नशे में देर रात घर लौटा तो दोनों के बीच मारपीट हुई. गुस्से में आकर पिंकी ने हथौड़े से उसके शरीर पर कई वार किए जिससे उसकी जान चली गई. तेजपाल की हत्या के बाद उसने शव को घर में ही छिपा दिया और अगले दिन देर रात को मौका देख कर शव को घर के बाहर फेंक दिया था.

ये भी पढ़ें:

प्रतापगढ़: पुलिस ने एनकाउंटर में तीन बदमाशों को किया घायल, 90 लाख की ज्वेलरी लूट में थे शामिल

शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी से नहीं, सपा के साथ करेंगे गठबंधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget