एक्सप्लोरर

शामली: मामूली विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

शामली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

शामली. यूपी के शामली जिले के लाक गांव में देर रात फॉर्म हाउस में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. युवक की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है. मामले में आरोपी फरार चल रहा है.

फॉर्म हाउस पर था युवक लाक गांव में रहने वाले रिटायर्ड फौजी राज सिंह के बेटे धीरज का अपने घर से कुछ दूरी पर गांव के बाहरी हिस्से पर फॉर्म हाउस है. देर रात करीब 11 बजे धीरज अपने फॉर्म हाउस पर था. रात के समय अचानक फार्म हाउस से गोली चलने की आवाज आई तो कुछ ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे. वहां धीरज मृत हालत में पड़ा था और फॉर्म हाउस पर कोई नहीं था. जानकारी मिलते ही गांव के कुछ और लोग भी वहां पहुंचे. सूचना दिए जाने पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, नगर कोतवाली शामली प्रभारी सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

मृतक धीरज के पिता का कहना है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन जब गोली आवाज की सूचना मिली तो हम लोगों ने मौके पर जाकर देखा कि फॉर्म हाउस पर धीरज मृत पड़ा है और पास से नीटू नाम का व्यक्ति निकल रहा है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है.

जांच में जुटी पुलिस वहीं, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लाक में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली मारने वाले व्यक्ति और मृतक के जानने वाले के बीच विवाद हुआ था. पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें:

शामली: रास्ते पर भरे पानी से गांववाले हुए परेशान, सरकार को दे डाली पलायन की धमकी

केन बेतवा लिंक परिय़ोजना को लेकर UP-MP सरकार के बीच एमओयू साइन, बुंदेलखंड में नहीं होगी पानी की किल्लत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget