एक्सप्लोरर

यूपी: मेरठ में भाजपा विधायक समेत 44 लोगों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि, जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 78 तक पहुंचा

मेरठ में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटे में बुधवार को 44 नये केस सामने आये हैं, इनमें बीजेपी के एक विधायक भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जिले में मरीजों के संख्या 1637 तक पहुंच गई है

मेरठ, एजेंसी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नये मामले सामने आये. नये संक्रमितों में जिले के किठौर से भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी भी शामिल हैं. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय ने इसकी जानकारी दी. त्यागी मेरठ के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजकुमार ने बताया कि बुधवार को 4879 नमूनों की रिपोर्ट आयी है, जिसमें से 44 में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

उन्होंने बताया कि बुधवार को मिले अन्य संक्रमितों में 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के दो जवान, तीन पुलिसकर्मी, एक प्राईवेट चिकित्सक शामिल हैं. इनके अलावा 16 महिलाएं संक्रमित मिली हैं. इनमें तीन महिलाएं अस्पताल कर्मी हैं. उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है.

अधिकारी ने बताया कि नये मामलों के सामने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 1637 हो गई है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को सफल उपचार के बाद अबतक 1107 मरीज परी तरह ठीक हो चुके हैं.

यूपी में 1685 नये मामले

प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगाता बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण के 1685 नए मामले सामने आए हैं जबकि, 29 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बुधवार को एक हजार का आंकडा पार कर गई. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1685 नए मामले सामने आए हैं और 14,628 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इस बीच 25,743 लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं.

प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 29 और लोगों की मौत हो गई. इन मौतों के साथ प्रदेश में मृतकों की संख्या 1012 तक पहुंच चुकी है. उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 14, 635 लोगों को रखा गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1685 नए मामले आए सामने, 1000 के पार पहुंची मृतकों की संख्या

यूपी में नहीं होगा लॉकडाउन, सरकार ने बताया- हर हाल में खुलेंगे पांच दिन बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget