एक्सप्लोरर

यूपी में नहीं होगा लॉकडाउन, सरकार ने बताया- हर हाल में खुलेंगे पांच दिन बाजार

सीएम योगी का यह आदेश ऐसे वक्त आया है जब पड़ोसी राज्य बिहार में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 16 से 31 जुलाई तक फिर से बंद घोषित करने का फैसला किया गया है.

लखनऊ: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार तथा देश के अन्य राज्यों में फिर से लॉकडाउन का फैसला किया गया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी फिर से लॉकडाउन लगाने की अटकलें थी. हालांकि, यूपी सरकार ने बुधवार को इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि सूबे के हर जिले में बाजार हफ्ते में पांच दिन खुलेंगे.

प्रदेश के गृह एवं सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान यह पाया कि कुछ जिलों में सोमवार से शुक्रवार को बाजारों को अब भी बंद करने का आदेश दिया गया है. इस पर मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि सभी जिलाधिकारी, मुख्य सचिव और शासन की ओर से दिये गये आदेश का कड़ाई से पालन करें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार हर जिले में बाजार हफ्ते में पांच दिन हर हाल में खुले रहेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में पांच दिन बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलने में कोई विपरीत परिस्थिति सामने नहीं आयेगी.

यूपी में लॉकडाउन की अफवाह सीएम योगी का यह आदेश ऐसे वक्त आया है जब पड़ोसी राज्य बिहार में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 16 से 31 जुलाई तक फिर से बंद घोषित करने का फैसला किया गया है. इसके अलावा कर्नाटक समेत देश के करीब 12 राज्यों के विभिन्न इलाकों में स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार बंद लागू किया जा रहा है. माना जा रहा था कि उत्तर प्रदेश में भी तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर यहां भी फिर बंद लागू किया जा सकता है.

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा. राज्य में निर्धारित मानक से नीचे की प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. इसके प्रति सबको निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने से स्वच्छता पर भी अच्छा असर पड़ेगा.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कोविड जांच के मामले में अब तक सिर्फ तमिलनाडु और महाराष्ट्र से पीछे है. हालांकि इन राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश में संक्रमण के मामले कई गुना कम हैं. अवस्थी ने कहा कि गाजियाबाद में इसी महीने एक नई कोविड जांच प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी और जल्द ही रोजाना 50 हजार नमूनों की जांच होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि जांच के मामले में उत्तर प्रदेश को इस माह के अंत तक शीर्ष पर पहुंचाया जाए.

ये भी पढ़ें:

कोरोना पर यूपी सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 24 घंटे में 1685 नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget