एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1685 नए मामले आए सामने, 1000 के पार पहुंची मृतकों की संख्या

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1685 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना की वजह से अब तक 1000 अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगाता बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण के 1685 नए मामले सामने आए हैं जबकि, 29 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बुधवार को एक हजार का आंकडा पार कर गई. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1685 नए मामले सामने आए हैं और 14,628 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. इस बीच 25,743 लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं.

प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 29 और लोगों की मौत हो गई. इन मौतों के साथ प्रदेश में मृतकों की संख्या 1012 तक पहुंच चुकी है. उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 14, 635 लोगों को रखा गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में इलाज चल रहा है.

अमित मोहन ने बताया कि जिन लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर ज्यादा लक्षण नजर आते हैं, उन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता है जबकि क्वारंटाइन सेंटरों में उन लोगों को रखा जाता है, जिनके बारे में संदेह होता है कि इन्हें वायरस का संक्रमण हो सकता है. ऐसे में उनके नमूने लेकर जांच की जाती है और उन्हें अस्पताल में नहीं बल्कि अलग 'केंद्र' में रखा जाता है.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1685 नए मामले आए सामने, 1000 के पार पहुंची मृतकों की संख्या

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को जांच का एक नया मुकाम हासिल किया गया और कुल 45,302 नमूनों की जांच की गई. इस प्रकार प्रदेश में अब तक 12,77,241 नमूनों की जांच हो चुकी है. उन्होंने बताया कि देश में सर्वाधिक जांच करने वाले राज्यों में यूपी तीसरे स्थान पर हैं. छह लाख लोगों की जांच करने में पहले चार महीने लगे थे (24 जून तक). उन्होंने बताया कि उसके बाद के छह लाख जांच केवल 20 दिनों में की गई है.

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जांच की संख्या में तमिलनाडु और महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश से आगे हैं और उम्मीद जताई कि प्रदेश जल्दी ही दूसरे स्थान पर आ सकता है. अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में जांच क्षमता में काफी बढ़ोतरी की गई है और जांच की स्थिति में अप्रत्याशित सुधार हुआ है. प्रसाद ने बताया कि प्रति संक्रमित मामले के हिसाब से जांच के मामले में भी हम बहुत अच्छी स्थिति में आ गए हैं. बड़े राज्य जैसे तमिलनाडु और महाराष्ट्र, जहां बहुत ज्यादा मामले हैं, हम प्रति संक्रमित मामले के लिहाज से उनसे अधिक संख्या में जांच कर रहे हैं.

प्रसाद ने बताया कि पूल टेस्टिंग के माध्यम से मंगलवार को पांच-पांच सैम्पल के 2,666 पूल लगाए गए, जिनमें से 336 पूल संक्रमित निकले जबकि दस-दस नमूनों के 343 पूल लगाए गए, जिनमें से 73 पूल संक्रमित पाए गए . उन्होंने बताया कि, 'निगरानी का कार्य निरंतर चल रहा है. 'डोर टू डोर' सर्वे का बुधवार को आखिरी दिन है. 2 जुलाई से 12 जुलाई के बीच मेरठ से इसकी शुरूआत की गई थी. उसके बाद 17 अन्य मंडलों में 5 जुलाई से शुरू किया था और यह प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलनी थी, जो बुधवार को समाप्त हो रही है.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1685 नए मामले आए सामने, 1000 के पार पहुंची मृतकों की संख्या

अपर मुख्य सचिव ने 13 जुलाई तक के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि 4,00,79,581 घरों का 'डोर टू डोर' सर्वे किया गया और सर्वे करने वाली टीमों ने हर घर पर चाक से मार्क लगाया, स्टिकर लगाए. अब तक 18, 73,88,355 लोगों की आबादी इसके दायरे में आ चुकी है. उन्होंने कहा, 'हम पहले से बीमार लोगों, मसलन जिन्हें मधुमेह, हृदयरोग, उच्च रक्तचाप, किडनी, लीवर की बीमारी से ग्रस्त लोगों का ब्योरा भी दर्ज कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इस आंकड़े को 'डिजिटाइज' (डिजिटलीकरण) किया जा रहा है. कोविड में सावधान करने के लिए तो इस जानकारी का इस्तेमाल हो ही रहा है, गैर संक्रामक रोगों के विभाग से भी इसे साझा किया जाएगा ताकि उनकी बीमारियों का प्रबंधन भी शुरू किया जा सके.

प्रसाद ने बताया कि पूरे प्रदेश में कोविड हेल्प डेस्क का बड़ा नेटवर्क तैयार हो गया है. सभी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कोविड डेस्क स्थापित की गई. जहां लोगों का ज्यादा आवागमन होता है, वहां भी कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है. अब तक कुल 52,418 डेस्क स्थापित की जा चुकी हैं, जहां इन्फ्रारेड थर्मामीटर और पल्स आक्सीमीटर से प्रारंभिक स्क्रीनिंग की जा सकती है.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1685 नए मामले आए सामने, 1000 के पार पहुंची मृतकों की संख्या

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क की मदद से 21,303 ऐसे मामले मिले हैं, जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कोई न कोई लक्षण पाया गया है. आरोग्य सेतु एप का लगातार इस्तेमाल हो रहा है और इसके माध्यम से जिन लोगों को अलर्ट आता है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से फोन कर हालचाल लिया जाता है. अब तक ऐसे 2,56, 500 लोगों को फोन किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- झूठे प्रचार से अलग है कोरोना से निपटने की जमीनी स्थिति

प्रियंका गांधी के लखनऊ में बसने को लेकर तैयारियां तेज, इसी हफ्ते कौल हाउस में शिफ्ट होगा सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में योगी सराकर की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सराकर की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बनाया पति के मर्डर का प्लान, शराब पिलाकर कर दी हत्या
यूपी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बनाया पति के मर्डर का प्लान, शराब पिलाकर कर दी हत्या
Noida News: बंद घरों को निशाना बनाने वाला गैंग गिरफ्तार, 51 लाख के सामान सहित 11 लाख नकद बरामद, 2 को लगी गोली
बंद घरों को निशाना बनाने वाला गैंग गिरफ्तार, 51 लाख के सामान सहित 11 लाख नकद बरामद; 2 को लगी गोली
गाजीपुर: शादी के 37वें दिन कमलेश एनकाउंटर में ढेर, पत्नी बोली- एनकाउंटर फर्जी, हमें इंसाफ चाहिए
गाजीपुर: शादी के 37वें दिन कमलेश एनकाउंटर में ढेर, पत्नी बोली- एनकाउंटर फर्जी, हमें इंसाफ चाहिए

वीडियोज

US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget