एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: दो हजार के नोट बंद करने के फैसले का सपा MP एसटी हसन ने किया विरोध, बोले- 'बीजेपी को महिलाओं की...'

2000 Rupee Currency Note: समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने कहा कि 2016 में नोटबंदी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया गया था, उससे न आतंकवाद खत्म हुआ और न कालाधन खत्म हुआ.

ST Hasan On 2000 Rupee Note: दो हजार रुपये का नोट बंद होने पर उत्तर प्रदेश (UP) के मुरादाबाद (Moradabad) से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा है कि हम इस फैसले का विरोध करते हैं. सरकार ने पहले दो हजार का नोट क्यों चलाया था और अब इसे क्यों बंद किया जा रहा है. इससे महिलाओं को अधिक परेशानी होगी, क्योंकि हर घर में महिलाएं कुछ न कुछ पूंजी जमा करके रखती हैं ताकि बुरे वक्त में काम आए, लेकिन अब महिलाएं पूछ रही हैं यह तो पहले नोटबंदी करके परेशान किया था और अब दूसरी बात नोटबंदी क्यों की जा रही है. इससे चुनाव में बीजेपी को महिलाओं की नाराजगी झेलनी पड़ेगी

सपा सांसद ने कहा कि 2016 में नोटबंदी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया गया था, उससे न आतंकवाद खत्म हुआ और न कालाधन खत्म हुआ. नोटबंदी में बहुत से लोग मारे गए, महिलाएं परेशान हुईं और सेविंग सब की खत्म हो गई. एसटी हसन ने सवाल किया कि आखिर 2000 का नोट सरकार ने शुरू ही क्यों किया था, इसका जवाब दें. आपने हर घर में झगड़ा करा दिया, पत्नियां अपने पतियों से लड़ रही हैं कि पहले हुई नोटबंदी का हिसाब चाहिए. हमारी समझ में यह नहीं आ रहा कि यह तमाशा क्यों होता है. इससे क्या आप दोबारा कालाधन लेकर आ रहे हैं या फिर बैंकों में जमा अरबों रुपये को अपने किसी मित्र को देना चाहते हैं?

गरीब आदमी पर पड़ेगा असर- एसटी हसन

एसटी हसन ने आगे कहा कि जब पहले हुई नोटबंदी में कालाधन नहीं निकला तो अब इस नोटबंदी से कितना निकल आएगा. इस बार तो 2000 के नोट को जमा करने का सरकार ने वक्त भी दिया है लेकिन आने वाले तीन राज्यों के चुनाव और गरीब आदमी पर इसका असर पड़ेगा. हर घर में महिलाएं सेविंग करती हैं और देश की इकोनॉमी को कोरोना काल में महिलाओं की जमा पूंजी ने ही बचाया था. आप महिलाओं की जमा पूंजी को खत्म कर देना चाहते हैं और बैंकों में जमा करा कर अगर बैंक डूब गए तो क्या होगा? इससे अर्थव्यवस्था पर तो कोई असर नहीं पड़ने वाला है. हम सरकार के फैसले का विरोध करते हैं.

ये भी पढ़ें- 2000 Rupee Note: नोटबंदी में जन्मे खजांची की मां ने भी दो हजार के नोट पर दी प्रतिक्रिया, मोदी सरकार से की ये अपील

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget