एक्सप्लोरर

यूपी में 19 महिलाओं को बस चलाने के लिए मिलेगा प्रशिक्षण, पिंक एक्सप्रेस बसों में होगी तैनाती

यूपी में महिलाओं को बसों में सुरक्षित सफर के लिये पिंक एक्सप्रेस बसों का संचालन शुरू किया गया था. लेकिन इसे पुरुष ड्राइव ही चलाते हैं. लेकिन अब सरकार ने महिला चालकों के लिए प्रशिक्षण शुरू किया है.

लखनऊ: पहली बार कई महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों को चलाने के लिए सूचीबद्ध किया गया है. यूपीएसआरटीसी मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल एस. पी. सिंह ने कहा, "यूपी में पहली बार महिला बस ड्राइवरों को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है."

उन्होंने कहा, "जिन 19 महिलाओं को योग्य पाया गया है, वे सात महीने के बेसिक प्रशिक्षण से गुजरेंगी, जिसके बाद वे एडवांस ट्रेनिंग मॉड्यूल के हिस्से के रूप में डिपो में 17 महीने की प्रोबेशन पर होंगी."

भर्ती के लिये मानक

पीएम के कौशल भारत मिशन के तहत, 18 से 34 वर्ष की उम्र की महिलाएं, जिन्होंने कक्षा 8 तक पढ़ाई की है और वे कम से कम 160 सेमी (लगभग 5 फुट 3 इंच) लंबी हैं और जिनके पास हल्के मोटर वाहनों के लिए लर्नर परमिट हैं, उन्हें भर्ती किया जा सकता है.

बेसिक ट्रेनिंग निशुल्क है. प्रोबेशन के दौरान, भोजन और आवास उन्हें राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराया जाएगा. दो साल के कार्यक्रम के अंत में, उन्हें एक भारी मोटर वाहन चलाने का लाइसेंस मिलेगा. पहले बैच का प्रशिक्षण मार्च में शुरू होगा.

पिंक एक्सप्रेस बसों को चलाएंगी महिला चालक

एक बार भर्ती होने के बाद, महिलाएं पिंक एक्सप्रेस बसों में चालक होंगी. इन वातानुकूलित बसों में सुरक्षा के लिए व्हिकल ट्रैकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे हैं.

सिंह ने कहा, "यूपीएसआरटीसी के पास 50 ऐसी पिंक बसें हैं जो अब तक पुरुषों द्वारा संचालित हैं. शुरू में, नई प्रशिक्षित महिलाओं को इन बसों को संभालने के लिए कहा जाएगा. वे आखिरकार बसों को उसी तरह से चलाएंगी जैसा निर्धारित है. ये सुरक्षित रूप से और महिला द्वारा संचालित होगा."

जब यूपी में महिलाओं के लिए पिंक एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की गई थी, तब राज्य में एक अजीब समस्या थी. यह सेवा महिलाओं के लिए एक सुरक्षित यात्रा विकल्प प्रदान करने के लिए थी, जिसमें केवल महिला कर्मचारी थीं. लेकिन जब उन्हें कंडक्टर और सहायक कर्मचारी मिल गए, तो कोई सर्टिफाइड महिला बस चालक नहीं थी.

ये भी पढ़ें.

मुख्तार अंसारी को यूपी लाने के लिये योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget