एक्सप्लोरर

नोएडा में बनेगा यूपी का पहला टेक्सटाइल पार्क, 150 एकड़ भूमि आवंटित, 8365 करोड़ का होगा निवेश

नोएडा के सेक्टर 29 में यूपी का पहले टेक्सटाइल पार्क बनेगा. इसके लिए अथॉरिटी ने 150 भूमि आवंटित कर दी है. इससे करीब पांच लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.

लखनऊ. यूपी को उत्तर भारत का टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और पहल कर दी है. इसके तहत यमुना प्राधिकरण ने नोएडा के सेक्टर 29 में अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (टेक्सटाइल पार्क) की स्थापना के लिए 150 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है. सरकार के इस फैसले से अब उत्तर प्रदेश का पहला टेक्सटाइल पार्क नोएडा में बनने का रास्ता साफ हो गया है.

राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा में बनने वाले इस टेक्सटाइल पार्क में कुल 152 कंपनियां अपनी फैक्ट्री लगाएंगी. करीब 8365.73 करोड़ रुपए का निवेश कर लगने वाली इन फैक्ट्रियों से करीब पांच लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. अगले वर्ष के पहले महीने में टेक्सटाइल और गारमेंट की 91 फैक्ट्रियों के निर्माण का कार्य शुरू होगा. इन 91 फैक्ट्रियों के निर्माण का कार्य पूरा होने और इनमें उत्पादन शुरू होने पर करीब दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. इसके साथ ही गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर में भी नोएडा का कद भी देश में बढ़ेगा. 

यूपी तीसरा सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक राज्य
गौरतलब है यूपी देश का तीसरा सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक राज्य है. कपड़ा उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 13.24 प्रतिशत है. हैंडलूम की संख्या और सिल्क उत्पादन के लिहाज से उत्तर प्रदेश का देश में पांचवां स्थान है. प्रदेश में 2.58 लाख हैंडलूम बुनकर और 5.5 लाख पावरलूम बुनकर हैं. सूबे में गैर लघु औद्योगिक क्षेत्र में 58 स्पिनिंग मिल और 74 टेक्सटाइल मिल हैं.

कालीन उत्पादन में देश में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 90 फीसद है. टेक्सटाइल और गारमेंट के सेक्टर में ही सबसे ज्यादा रोजगार यूपी में लोगों को मिला हुआ है. इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल और गारमेंट के सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर फ्रेण्डली नीतियां तैयार कराई हैं.

ये भी पढ़ें:

Char Dham Yatra 2021 Postponed: उत्तराखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से चारधाम यात्रा पर लगाई रोक

'अल्लाह के बंदे, सलात, मुतक्की...' धर्मांतरण के लिए होता था इन कोड वर्ड का इस्तेमाल, जानें मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
जेल में बंद यूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, एक और FIR दर्ज
जेल में बंद यूट्यूबर अनुराग डोभाल की बढ़ीं मुश्किलें, एक और FIR दर्ज
50 लाख का भुगतान नहीं मिलने पर टंकी पर चढ़ा ठेकेदार, कहा- कूद जाऊंगा...
50 लाख का भुगतान नहीं मिलने पर टंकी पर चढ़ा ठेकेदार, कहा- कूद जाऊंगा...

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget