एक्सप्लोरर

यूपी: निजीकरण के खिलाफ 15 लाख बिजली कर्मचारी हड़ताल पर गए, कई जिलों में छाया अंधेरा

बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को यूपी में पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया. राजधानी लखनऊ से लेकर प्रयागराज, गोरखपुर, मुरादाबाद से लेकर अमेठी तक यूपी में कई इलाकों में कल बिजली कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की.

लखनऊ: पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कल बिजली ठप रही, कई जिले अंधेरे में डूबे रहे. निजीकरण के खिलाफ उत्तर प्रदेश के करीब 15 लाख बिजली कर्मचारी पूरे दिन हड़ताल पर रहे. इसी के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अंधेरा छा गया. प्रशासन की ओर से बिजली सप्लाई के वैकल्पिक इंतजाम किए गए लेकिन यह सभी इंतजाम नाकाफी साबित हुए.

प्रयागराज, महाराजगंज, देवरिया, आजमगढ़, बाराबंकी, गोरखपुर, मिर्जापुर, मऊ, गाजीपुर समेत कई जिलों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. प्रयागराज के बाजार अंधेरे में डूबे रहे जबकि महाराजगंज में घंटों तक बिजली गुल रही तो परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देर शाम वो सड़क जाम करने पहुंच गए. इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई. महराजगंज या प्रयागराज ही नहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाके कल अंधेरे में डूबे रहे.

उत्तर प्रदेश में अचानक पैदा हुए इस बिजली संकट की वजह निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल है. इसके खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को यूपी में पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया. राजधानी लखनऊ से लेकर प्रयागराज, गोरखपुर, मुरादाबाद से लेकर अमेठी तक यूपी में कई इलाकों में कल बिजली कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की.

ये प्रदर्शन यूपी सरकार द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के फैसले के खिलाफ हो रहा है. टकराव टालने के लिए सरकार और बिजली कर्मचारियों के बीच बातचीत भी हो चुकी है--लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. बिजली कर्मचारियों की अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के साथ दो दिन दो दौर की बातचीत हो चुकी है.

बिजली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार इस बात पर अड़ी है कि निजीकरण के टेंडर रोके नहीं जाएंगे. राज्य विद्तुय परिषद के पूर्वांचल सचिव आशीष कुमार सिंह का कहना है कि ये कंपनियां पब्लिक हित में बनाई गई हैं लेकिन निजी कंपनियां लाभ कमाने आ रही हैं. यह सरकार की दमनकारी नीतियों का प्रमाण है.

गोरखपुर के एसडीओ अजय कुमार ने कहा, ''चेयरमैन से बात हुई कि निजीकरण करेंगे आपको जो करना है करे.हमें निजीकरण के अलाव किसी पर बात नहीं करनी. निजीकरण बंद होगा तो आंदोल वापस ले लेंगे.'' दोनों पक्षों के अड़े रहने का असर ये हुआ कि यूपी के पूर्वांचल इलाके में कल बत्ती गुल रही. इसका साइड इफेक्ट ये हुआ कि कई जगह पानी की सप्लाई भी ठप हो गई.

ये भी पढ़ें नोएडा: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, काम का किया बहिष्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख रुपये
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत
'हम तैयार हैं बस...' UP पंचायत चुनाव पर OP राजभर का बड़ा दावा, अखिलेश पर भी बोला हमला
'हम तैयार हैं बस...' UP पंचायत चुनाव पर OP राजभर का बड़ा दावा, अखिलेश पर भी बोला हमला
UP की सौज झील बनी रामसर साइट्स, संख्या बढ़कर हुई 14'; CM योगी ने बताया गौरव का क्षण
UP की सौज झील बनी रामसर साइट्स, संख्या बढ़कर हुई 14'; CM योगी ने बताया गौरव का क्षण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget