एक्सप्लोरर

शामली: वीजा उल्लंघन में 15 जमाती जेल भेजे गये...क्वारंटाइन खत्म होने के बाद शामली पुलिस की कार्रवाई

शामली पुलिस ने कार्रवाई करते हुये 15 जमातियों को जेल भेज दिया है। इनमें 12 विदेशी हैं। इन सभी ने अभी क्वारांटाइन पूरा किया है

शामली, एबीपी गंगा। जनपद शामली पुलिस ने 15 जमातियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 12 विदेशी शामिल हैं। पुलिस ने एक माह पूर्व इन पर वीजा उल्लंघन और महामारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। यह सभी जमाती बिना पुलिस और एलआईयू विभाग को सूचना दिए शामली में रह रहे थे और टूरिस्ट वीजा लेकर शामली पहुंचे थे लेकिन धार्मिक प्रचार कर रहे थे जबकि तीन लोग असम के रहने वाले थे। सोमवार को इनकी क्वॉरेंटाइन सीमा अवधि पूरी होने के बाद 15 जमातियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के थाना भवन थाना क्षेत्र का है जहां पर 15 लोगों की जमात गांव भैसानी इस्लामपुर की मक्का मस्जिद में बाहर से आकर कुछ जमाती रुके हुए थे। जिनमें कि 12 जमाती बांग्लादेशी थे जो कि टूरिस्ट वीजा लेकर शामली पहुंचे थे, और बिना पुलिस- एलआईयू विभाग को सूचना दिए थाना भवन के भैसानी इस्लामपुर गांव में रहते हुए वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए धर्म प्रचार- प्रसार कर रहे थे जिनके खिलाफ शामली पुलिस ने एक माह पूर्व वीजा उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था और सभी जमातियों को मदरसे से पकड़कर क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। जिनमें कि कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनकी आज क्वॉरेंटाइन सीमा अवधि समाप्त होने के पश्चात पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।

वहीं इस पूरे मामले पर शामली एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि शामली के थाना भवन में 1 अप्रैल 2020 को एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मुकदमा अपराध संख्या 90/ 2020 थाना भवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर के मक्का मदीना मस्जिद में लॉक डाउन के दौरान 15 व्यक्तियों की जमात वहां मिली थी जिसमें 12 बांग्लादेशी, 1 मुरादाबाद और 2 असम के व्यक्ति थे।

इन लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस तथा स्थानीय पुलिस को अपने आगमन के संबंध में सूचना नहीं दी गई थी तथा टूरिस्ट वीजा पर आए थे और उसका उल्लंघन करते हुए धर्म का प्रचार - प्रसार कर रहे थे। इस संबंध में थाना भवन में फॉरेनर्स एक्ट के तहत तथा महामारी अधिनियम एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं में इन 15 जमातियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज क्वॉरेंटाइन अवधि खत्म होने के बाद विवेचना के क्रम में इन सभी की गिरफ्तारी कर इन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से अदालत के आदेशानुसार उन सभी को जेल भेजा जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget