एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में 12 आईपीएस के तबादले, साबत बने लखनऊ के अपर पुलिस महानिदेशक

उत्तर प्रदेश के 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एस एन साबत को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। प्रदेश में देर रात 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये गए हैं। इसमें, पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) सुजानवीर सिंह को अब पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गयी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से सोमवार रात जारी बयान के अनुसार प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एस एन साबत को लखनऊ जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। जबकि, लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण अब अपर पुलिस महानिदेशक डा भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस असीम अरूण को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि इस पद पर तैनात आशुतोष पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन का कार्यभार दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 100 ध्रुव कांत ठाकुर को अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस पद पर नयी तैनाती मिली है ।

इसी तरह, अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मुरादाबाद एलवी एंटनी देव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन हरिराम शर्मा को अपर पुलिस महानिदेशक उप्र पुलिस आवास निगम के पद पर तैनाती दी गयी है, जबकि इस पद पर तैनात पीसी मीना को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

बयान के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक डा भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद के पद पर तैनात सुनील कुमार गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि इस पद पर तैनात सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध रवि जोसेफ लोक्कू को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget