एक्सप्लोरर

UP: बागपत में बीजेपी नेता संजय खोखर की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने दिया 24 घंटे में कार्रवाई का निर्देश

बीजेपी नेता संजय खोखर पर तीन अज्ञात लोगों ने उस समय गोलियां चला दी जब वह सुबह की सैर पर निकले थे.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आपराधिक वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष और स्थानीय पार्टी नेता संजय खोखर की बागपत में उनके ही खेतों में गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

बीजेपी नेता संजय खोखर पर तीन अज्ञात लोगों ने उस समय गोलियां चला दी जब वह सुबह की सैर पर निकले थे. पुलिसकर्मी उस स्थान पर पहुंच गए हैं जहां संजय खोखर का खून से लथपथ शव खेतों से बरामद किया गया था. घटना यूपी के बागपत के छपरौली इलाके में हुई.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संजय खोखर की हत्या पर दुख जताया है और दोषियों को पकड़ने के लिए जांच का आदेश दिया है. यह पहली बार नहीं है जब बदमाशों ने बागपत में किसी नेता को निशाना बनाया है. इससे पहले जून में, बागपत में एक बीजेपी नेता के बेटे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी.

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय खोखर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने संजय खोखर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि इस मामले में जवाबदेही भी तय की जाए.

3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप पाने वाली छात्रा की छेड़खानी के दौरान मौत

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बदमाशों का कहर बढ़ता जा रहा है और लगभग हर रोज ऐसी कोई घटना सामने आती है जो इस बात को और पुख्ता करती है कि यूपी में गुंडों-बदमाशों और अपराधियों को पुलिस या प्रशासन का कोई डर नहीं है. ऐसी ही ही एक घटना बुलंदशहर में घटी है जिसे जानकर लोगों में भारी आक्रोश है.

बुलंदशहर में अमेरिका से स्वदेश लौटी होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मनचलों की छेड़खानी से बचने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई. सुदीक्षा के परिजनों के मुताबिक कोरोना के चलते सुदीक्षा अमेरिका से स्वदेश लौटी थी और आज अपने ही चाचा के साथ बाइक से अपने मामा से मिलने जा रही थी. सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में उस वक्त मौत हो गयी, जब बुलट मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवक बाइक पर बैठी छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे थे. आरोप है कि इसी छेड़छाड़ के दौरान बुलट सवार युवक बार बार बाइक को ओवरटेक कर रहे थे, कि उसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में सड़क हादसे में सुदीक्षा भाटी की मौत हो गयी.

यह भी पढ़ें-

गहलोत बनाम पायलट: संकट टला लेकिन कौन जीता-कौन हारा और किसकी होगी छुट्टी?

फ़िलहाल स्कूल खोलने की सरकार की कोई योजना नहीं, कोरोना के हालात के मुताबिक होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget