एक्सप्लोरर

Rani Kamlapati Station: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा?

Rani Kamlapti Station: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में पुनर्विकसित 'रानी कमलापति रेलवे स्टेशन' का उद्घाटन किया. हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर कमलापति रेलवे स्टेशन किया गया है.

Habibganj Station Renamed: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में पुनर्विकसित 'रानी कमलापति रेलवे स्टेशन' का उद्घाटन किया है. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. हाल ही में इस स्टेशन का नाम हबीबगंज से बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किया गया है. साथ ही इस स्टेशन को पुनर्विकसित करके इसे आधुनिक सुविधाओं लैस कर दिया गया है. उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक है, कितना उज्जवल है इसका प्रतिबिंब भोपाल के इस भव्य रेलवे स्टेशन में जो भी आएगा उसे दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि भोपाल के इस रेलवे स्टेशन का सिर्फ़ कायाकल्प ही नहीं हुआ है बल्कि रानी कमलापति का नाम इससे जुड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है.

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पीएम ने पहले की सरकारों पर भी तंज कसते हुए कहा कि भारत कैसे बदल रहा है, सपने कैसे सच हो सकते हैं, यह देखना हो तो आज इसका एक उत्तम उदाहरण भारतीय रेलवे भी बन रहा है. 6-7 साल पहले तक, जिसका भी पाला भारतीय रेल से पड़ता था, तो वह भारतीय रेल को ही कोसते हुए नज़र आते थे. भारतीय रेलवे की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ज़माना था, जब रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को भी ड्राइंग बोर्ड से ज़मीन पर उतरने में ही सालों-साल लग जाते थे, लेकिन आज भारतीय रेलवे में भी जितनी अधीरता नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग की है, उतना ही गंभीरता उनको समय पर पूरा करने की भी है.

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी रेलवे की तारीफ करते हुए कहा कि देश के इंजीनियरों ने अपनी क्षमता से आधुनिक इंजन, कोच, मेट्रो, ट्रेनों के सुरक्षा कवच विकसित किए. भारतीय डिजाइन और देश में निर्मित टेक्नोलॉजी से भारत के आम आदमी को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी.

यह भी पढ़ें-

Birsa Munda Jayanti: पीएम मोदी ने की 'राशन आपके द्वार' योजना की शुरुआत, कहा- पूरे आदिवासियों के लिए आज बड़ा दिन

Janjati Gaurav Divas: पहला जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय देशवासियों को समर्पित, PM मोदी ने कहा- प्रकृति से छेड़छाड़ समाज के कल्याण का रास्ता नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget