एक्सप्लोरर

लिफ्ट, CCTV, कोच गाइडेंस सिस्टम और वाई-फाई, डिजिटल टेक्नोलॉजी के विस्तार से रेलवे दे रहा ये सुविधाएं

रेलवे में यात्री सुविधाओं में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकी को बढ़ावा दिया जा रहा है. जीपीएस क्लॉक, ट्रेन इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले बोर्ड, ट्रेन एट ए ग्लांस बोर्ड, कोच गाइडेंस सिस्टम व अन्य सुविधाएं दी रही है.

Rajasthan News: पश्चिम मध्य रेलवे में यात्री सुविधाओं में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकी को बढ़ावा दिया जा रहा है. महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के सार्थक प्रयासों से पश्चिम मध्य रेल में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकी का विस्तार हुआ है. इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के कोटा सहित जबलपुर एवं भोपाल तीनों मंडलों में एनएसजी-2, एनएसजी- 3 एवं एनएसजी- 4 श्रेणी के स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, सीसीटीवी कैमरे, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, कोच गाइडेंस सिस्टम एवं वाई-फाई जैसी अनेकों यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है.

वाई-फाई सहित कई सुविधाओं का लाभ ले रहे रेल यात्री 
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि रेल यात्री वाईफाई का भरपूर इस्तेमाल कर अपने आवश्यक कार्य तो कर ही रहे हैं, साथ ही मनोरंजन के साथ अपडेट भी रहते हैं. प्रमुख विभागों के विभगाध्यक्षों के निर्देशन में पश्चिम मध्य रेल अपने अधोसरंचना निर्माण कार्यों को गति प्रदान करते हुए यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी को नई ऊंचाइयों को छू रहा है. पश्चिम मध्य रेल पर वर्ष 2023-24 में लिफ्ट, एस्केलेटर, सीसीटीवी कैमेरा, जीपीएस क्लॉक, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, ट्रेन एट ए ग्लांस बोर्ड, कोच गाइडेंस सिस्टम एवं वाई-फाई जैसी अनेकों यात्री सुविधाओं का विस्तार हुआ है.

पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशन पर कहां क्या सुविधाएं? 
पश्चिम मध्यम रेलवे के तीनों मण्डलों पर 8 लिफ्ट एवं 8 एस्केलेटर सहित पमरे में अब तक कुल 60 लिफ्ट्स एवं 48 एस्केलेटर की सुविधाएं उपलब्ध हैं. इससे यात्रियों को आगमन और प्रस्थान, यात्री यातायात का पृथक्करण, स्टेशन पर यात्रियों की आसान आवाजाही एवं विशेषकर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के लिए प्लेटफार्म तक पहुंचने की आसान सुविधा हुई है. पमरे के 21 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं. सीसीटीवी कैमरे से स्टेशनों पर निगरानी तंत्र मजबूत हुआ है.

19 स्टेशनों पर जीपीएस क्लॉक लगाए गए 
पमरे के 19 स्टेशनों पर जीपीएस क्लॉक लगाए गए हैं. जीपीएस क्लॉक से उपग्रह के माध्यम से एक ही समय में विभिन्न स्टेशनों पर सही जानकारी यात्रियों को मिल रही है. 

13 स्टेशनों पर लगे ट्रेन इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले बोर्ड
स्टेशनों पर यात्री गाड़ियों के आगमन/प्रस्थान की सही जानकारी डिजिटल बोर्ड के द्वारा देने के उद्देश्य से पमरे के 13 स्टेशनों पर ट्रेन इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किए गए हैं. इससे यात्रियों को गाड़ियों के आगमन का समय एवं प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी प्राप्त हो रही है.यह प्रणाली डिजिटल कलर युक्त लाईट होने के कारण यात्रियों को दूर से ही दिख जाते हैं.

14 स्टेशनों पर लगाए गए ट्रेन एट ए ग्लांस बोर्ड
स्टेशनों पर यात्री गाड़ियों के आगमन के साथ ट्रेन के कोचों की इंजन से स्थिति की जानकारी डिजिटल बोर्ड के द्वारा दी जा रही है. पमरे के 14 स्टेशनों पर ट्रेन एट ए ग्लांस बोर्ड स्थापित किया गया है.

16 स्टेशनों पर लगे कोच गाइडेंस सिस्टम
पश्चिम मध्य रेल के 16 स्टेशनों के 40 प्लेटफॉर्मों पर कोच गाइडेंस सिस्टम स्थापित किया गया है. इस सुविधा के उपलब्ध होने से यात्रियों को गाड़ी आने के पूर्व ही निर्धारित कोच की सही जानकारी डिस्प्ले हो जाती है जिससे यात्रियों को समय पर स्थान पर आकर सामान सहित चढ़ने में मदद मिल रही है. यह प्रणाली डिजिटल कलर युक्त लाईट होने के कारण यात्रियों को दूर से ही दिख जाते है.

मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट वाई-फाई मिल रही सुविधा
रेलवे में मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट वाई-फाई पश्चिम मध्य रेल के लगभग सभी स्टेशनों पर प्रदान की गई है. जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान मनोरंजन एवं मित्रों और परिवार के साथ जुड़ने की सुविधा मिल सके. मुफ़्त वाई फाई सुविधा मिलने से ऑनलाइन अपना कार्य भी जारी रख सकते है. पश्चिम मध्य रेल द्वारा आगे भी इस डिजिटल प्रणालियों को अधिक से अधिक स्टेशनों पर स्थापित कर यात्री सुविधाओं को विस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: दौसा के नांदरी गांव में प्रेग्नेंट महिला से रेप के बाद हत्या, खौफ के माहौल के बीच मंत्री किरोड़ीलाल ने कहा- 'डरें नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget