एक्सप्लोरर

'...उससे ज्यादा आपको मिलेगा', पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सोशल मीडिया पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Vasundhara Raje News: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों से घिरी हुई एक तस्वीर शेयर की है. उनके इस सोशल मीडिया पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है.

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने गुरुवार को 'एक्स' पर एक फोटो किया जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल, फोटो से ज्यादा उसपर लिखे गए कैप्शन की चर्चा ज्यादा हो रही है. 'कोट ऑफ द डे' हैशटैग के साथ वसुंधरा ने जो बात लिखी है उसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा और हर कोई यही जानना चाहता है कि वह इस बहाने क्या संदेश देने की कोशिश कर रही हैं.

वसुंधरा राजे ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह महिला समर्थकों से घिरी हुई हैं. इसमें सभी खुश हैं और हंसती-मुस्कराती दिख रही हैं. राजे ने इस पर कैप्शन दिया है, ''सम्मान और स्नेह समाज में जितना बोओगे उससे ज्यादा आपको मिलेगा.'' वसुंधरा राजे राजस्थान के सीएम पद की दौड़ में शामिल रही हैं. झालरापाटन की विधायक वसुंधरा को लेकर चर्चा तब से और तेज हो गई है जब से बीजेपी ने उनकी जगह पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को राज्य की कमान सौंपी है.

भजनलाल शर्मा को 'एक्स' पर दी थी शुभकामनाएं
बीजेपी की विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे ने ही भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव पार्टी की तरफ से रखा था. शर्मा के मनोनीत किए जाने के बाद उन्होंने 'एक्स' पर बधाई भी दी थी. इसके अलावा डिप्टी सीएम के रूप में मनोनीत दीया कुमारी और प्रेमचंद भैरवा को भी शुभकामनाएं दी थीं. बीजेपी के विधायक दल की बैठक से पहले सूत्रों ने यह दावा किया था कि वसुंधरा ने एक साल के लिए सीएम पद मांगा था जिसे पार्टी ने खारिज कर दिया था, वहीं बीजेपी ने उन्हें स्पीकर पद ऑफर किया था जिसे राजे ने ठुकरा दिया था. ऐसे में वसुंधरा राजे की सोशल मीडिया गतिविधि पर हर किसी की नजर है.

सीएम के नाम की घोषणा होने के बाद उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और फिर पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रिट्वीट किया है और आज उन्होंने खास संदेश देता हुआ है एक फोटो पोस्ट किया है जिसने सबका ध्यान खींचा है.

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: जोधपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल, सामने आया CCTV फुटेज

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget