एक्सप्लोरर

Katra Landslide: दो दोस्तों ने पेड़ पकड़कर बचाई जान, तीन बह गए... वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन की दर्दनाक कहानी

Vaishno Devi Pilgrims Landslide: राजस्थान के धौलपुर से माता वैष्णो देवी दर्शन को गए पांच दोस्त जम्मू में भूस्खलन के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गए. दो युवकों ने तैरकर जान बचाई, जबकि तीन लापता हैं.

राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए पांच दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया. जम्मू के किशनपुर डोमेल रोड, गरनई लोटा स्थान के पास भूस्खलन के दौरान पानी का तेज बहाव आया, जिसमें पांचों दोस्त बह गए. हालांकि दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि तीन अब भी लापता हैं.

जानकारी के अनुसार यश (पुत्र शशिकांत गर्ग), प्रांशु (पुत्र सुनील मित्तल), शिव बंसल (पुत्र विनोद बंसल), आदित्य (पुत्र हरिओम परमार) और दीपक (पुत्र विष्णु मित्तल) 23 अगस्त को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे. दर्शन करने के बाद ये सभी दोस्त मंगलवार को घर लौटने वाले थे. ट्रेन में देरी होने की वजह से उन्होंने जम्मू से कटरा वाले रास्ते से ट्रेन पकड़ने का फैसला किया.

कैसे हुआ हादसा

रास्ते में खण्डेल नामक स्थान पर भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने लगा. टैक्सी ड्राइवर ने गाड़ी पीछे कर ली और पांचों दोस्त नीचे उतर गए. इसी दौरान पहाड़ों से बहकर आया तेज पानी उन्हें बहा ले गया.

हादसे में 2 युवक बचे, 3 लापता

जानकारी के अनुसार इस हदासे में दो दोस्त आदित्य और दीपक किसी तरह पानी में तैरते हुए एक पेड़ से टकराकर उसके सहारे एक टापू पर चढ़ गए. वहीं यश, प्रांशु और शिव बंसल पानी की तेज धार में बह गए. घटना के दो घंटे बाद एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवारजन तुरंत गाड़ी से जम्मू रवाना हो गए और स्थानीय पुलिस-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई. थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा और एसडीएम कर्मवीर सिंह ने मौके की जानकारी लेते हुए लापता युवकों की तलाश तेज करने के निर्देश दिए.

परिजनों ने बताया हादसे का क्रम

लापता युवकों के एक परिजन ने कहा कि "टैक्सी चालक ने जैसे ही पहाड़ से गिरते पत्थरों को देखा, गाड़ी पीछे कर ली. दोस्त टैक्सी से नीचे उतर गए और उसी समय पानी का तेज बहाव आ गया. दो बच्चे पेड़ के सहारे बच गए, लेकिन तीन दोस्त बह गए."

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग हादसे में अब तक 32 की मौत, कई लापता

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ. इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुए भूस्खलन में अब तक 32 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी मलबे में दबे बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget