एक्सप्लोरर

UTS मोबाइल से टिकट बुकिंग आसान, अब घर बैठे खरीद सकेंगे जनरल सीट का टिकट

UTS App for Train Ticket Booking: रेलवे ने हालिया दिनों में यात्रियों की यात्रा को आसान और किफायती बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इसी क्रम में रेलवे ने एक और अभिनव पहल शुरू की है.

UTS App for Train Ticket Booking: यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है. इससे ट्रेन से सफर करना आसान हो गया है. इसी क्रम में रेलवे ने आम आदमी के लिए जनरल टिकट की बुकिंग और आसान बना दिया है. अब घर बैठे अनारक्षित कोच के लिए टिकट बुक किया जा सकता है. 

इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब रेल यात्रियों को लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी, इसके इससे समय की भी बचत होगी. अनारक्षित कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अभिनव पहल की है.

'20 किमी दूरी की शर्त समाप्त'
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि यूटीएस ऐप से जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 20 किमी दूरी सीमा को समाप्त कर दिया है. उन्होंने बताया कि अब यात्री किसी भी स्थान से अनारक्षित टिकट बुक करवा सकते हैं. 

रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसान टिकट सुविधा प्रदान करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप में अहम बदलाव किया है. यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है, जिसके फलस्वरूप अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किया जा सकता है. 

यात्रियों को मिल रहा है आसान इंटरफेस
इससे पहले यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर निर्धारित थी. कोई भी यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर टिकट बुक नहीं करवा सकता था, हालांकि जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी 30 मीटर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अन्दर से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं करवा सकता है. इन नई सुविधा के शुरू होने से यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप सुविधा के जरिये यात्रियों को आसान इंटरफेस मिलता है.

भीड़ से छुटकारा के साथ समय और पेपर की होगी बचत
रोहित मालवीय ने बताया कि अनारक्षित टिकटों की बुकिंग, सीजन टिकिट जारी करने और नवीनीकरण, पेपर टिकट, पेपरलेस टिकट दोनों प्रकार के टिकट उपलब्ध हैं. आर-वालेट की शेष रकम चेक करने की सुविधा, बुक किए गए टिकटों का विवरण चेक करने की सुविधा भी है. 

यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने से यात्रियों को प्रोत्साहन और सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा मिल रहा है. इसके अलावा यात्रियों को काउंटर टिकट की लाइन में लगने से निजात मिल रही है. 

कोटा रेल प्रशासन के जरिये अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से विशेष अपील की गई है. इसमें रेल प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि यात्री मोबाइल टिकटिंग ऐप पर यूटीएस के उपयोग को बढ़ावा दें और उपयोग से जुड़े हितों का लाभ उठाएं.

ये भी पढ़ें: Satta Bazar Prediction: बीजेपी और कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें? फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों के आंकड़ों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget