एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धर्मांतरण कानून का किया स्वागत, EVM पर सवाल उठाने वालों को भी दिया जवाब

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धर्मांतरण कानून का स्वागत किया है. इसके साथ ही उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के 60वें स्थापना दिवस पर बधाई दी है.

Rajasthan News: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार के द्वारा लाए जा रहे धर्मांतरण कानून का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि जबरन किसी का भी धर्मांतरण न हो, निश्चित रूप से ऐसा कानून होना ही चाहिए, हम सब लोग राजस्थान सरकार के इस निर्णय के साथ हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान शेखावत ने कहा कि प्रलोभन के आधार पर और जबरन धर्मांतरण न हो, राजस्थान में इस तरह का कानून राज्य सरकार लेकर आ रही है, मैं उसका स्वागत करता हूं.

कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड और जिन सीटों पर वो जीते हैं, पहले उसका स्पष्टीकरण दे दें. उनकी खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे जैसी स्थिति है. प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मैंने भी मतगणना से पहले कहा था कि परिणाम के दिन शाम तक ईवीएम बदनाम हो जाएगी. ईवीएम को बदनामी मिल रही है. आने वाले समय में वो जब चुनाव हारेंगे, तब ईवीएम को इसी तरह से कोसेंगे.

राजस्थान में उपचुनाव के परिणाम को लेकर शेखावत ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हम एक से अनेक होने वाले हैं. कांग्रेस, उसकी विचारधारा, नेतृत्व को देश-प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है. यह विभाजनकारी राजनीति करने वाले लोग हैं. इनकी चाल, चरित्र और चेहरे बेनकाब हो गए हैं. राजस्थान और देश की जनता इनको कभी अवसर नहीं देगी.

महाकुम्भ को लेकर संस्कृति मंत्रालय की बड़ी योजना
प्रयागराज में जनवरी-फरवरी 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ पर शेखावत ने कहा कि महाकुम्भ दुनिया के मनुष्यों का सबसे बड़ा समागम है. भारत की वर्ल्ड हेरिटेज इनटेंजिबल ऐसेट है. विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित है.महाकुम्भ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से हमारा कई बार विचार-विर्मश हुआ है इस तरह की अपेक्षा है कि महाकुम्भ में 45 दिन में 45 करोड़ लोग आएंगे.

उन्होंने कहा कि हर आने वाले व्यक्ति के कम्युनिकेशन, कम्यूटेशन, सेनिटेशन और उसका एक्सपीरियंस, इन चारों चीजों को लेकर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार काम कर रही है. महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और दुनिया के अलग-अलग कोनों से आने वाले पर्यटकों को पूरे भारत का दर्शन एक स्थान पर हो, इसको लेकर संस्कृति मंत्रालय ने बड़ी योजना का निर्माण किया है. उसको लेकर हम काम कर रहे हैं.

स्थापना दिवस पर सीमा सुरक्षा बल को दी बधाई
सीमा सुरक्षा बल के 60वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जिनेवा कन्वेंशन के आधार पर तय हुआ था कि सेना बॉर्डर से पीछे रहेगी. उसी के अनुरूप भारत में सीमा प्रहरियों के रूप में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का गठन हुआ. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में निर्णय हुआ कि एक फोर्स, एक सीमा की रक्षा करे, तब से लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश, दोनों सीमाओं पर सीमा सुरक्षा बल देश के सबसे बड़े केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के रूप में काम कर रही है. अपने नाम के अनुरूप सीमाओं की रक्षा ही नहीं, सुरक्षा पर भी बीएसएफ ने अद्भुत काम किया है. 

‘अद्भुत पराक्रम का परिचय दिया’
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पूरे विश्व भर में एकमात्र केंद्रीय रिर्जव पुलिस है, जिसके पास में जल, थल और नभ, तीनों पर काम करने की जिम्मेदारी भी है, क्षमता भी है और अनुभव भी है. आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अद्भुत पराक्रम का परिचय दिया है. मैं सुरक्षा बल के सब जवानों से लेकर उनके महानिदेशक को बधाई देता हूं और हम सब लोग ऐसे महत्वपूर्ण समय में जब देश विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, एक नई जिम्मेदारी के एहसास के साथ में आगे बढ़े, ऐसी कामना है.

यह भी पढ़ें: अजमेर दरगाह के बाद 'ढ़ाई दिन का झोपड़ा' पर गरमाया विवाद, डिप्टी मेयर ने केंद्र सरकार से की ये मांग

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalore News: रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget