एक्सप्लोरर

Udaipur Weather: उदयपुर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं छाया कोहरा तो कहीं धूप से मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा हाल

Udaipur Weather: पिछले दिनों कड़ाके की ठंड के बाद उदयपुर में सर्दी के तेवर अब नरम पड़ गए हैं. रविवार को दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई. अधिकतम पारा 0.3 डिग्री कम होकर 25 डिग्री रहा.

Udaipur Weather Update: साल 2023 के अंतिम हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस बीच नया साल मनाने के लिए लोग घूमने भी निकल रहे हैं. ऐसे में कहीं ठंड अपने तेवर दिखा रही है तो कहीं धूप खिलने से राहत भी मिल रही है. उदयपुर संभाग में भी कड़ाके की सर्दी से लोग परेशान हैं. यहां तापमान अलग-अलग दर्ज किए गए हैं. कहीं लगातार कड़ाके की ठंड के बाद धूप राहत दे रही है, तो कहीं दिन की शुरुआत ही कोहरे से हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. जानिए उदयपुर संभाग में कहां कितना पारा गिरा.

उदयपुर 
पिछले दिनों कड़ाके की ठंड के बाद उदयपुर में सर्दी के तेवर अब नरम पड़े हुए हैं. रविवार को दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई. अधिकतम पारा 0.3 डिग्री कम होकर 25 डिग्री रहा और न्यूनतम 0.2 डिग्री कम होकर 8.6 डिग्री दर्ज हुआ.
 
राजसमंद 
राजसमंद जिले में सर्द हवा से ठंड का दौर जारी है, लेकिन बादलों के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है. रविवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज किया, जबकि शनिवार को दिन का पारा 24 और रात का पारा 7 डिग्री दर्ज किया गया था. दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. 
 
प्रतापगढ़ 
प्रतापगढ़ जिले में सुबह-सुबह कोहरे का कहर देखा गया, लेकिन दिन में राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का तापमान 27.5 डिग्री से बढ़कर 28 डिग्री और न्यूनतम का तापमान 8 डिग्री से बढ़कर 8.5 डिग्री दर्ज किया गया.
 
डूंगरपुर 
यहां पिछले चार-पांच दिन से उत्तरांचल की बर्फीली हवा से परेशान लोगों को रविवार को धूप निकलने से राहत मिली. यहां न्यूनतम तापमान 13.8 रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 27.1 रहा, जबकि पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट थी.
 
बांसवाड़ा 
बांसवाड़ा में पिछले दो दिनों से पारे में उछाल आई है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है. दो दिन में 3 डिग्री तापमान बढ़ा है. यहां रविवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो 21 दिसंबर तक 24 डिग्री था. वहीं न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री का अंतर देखा गया है जो कि 13.7 डिग्री रहा. 
 
चित्तौड़गढ़ 
चित्तौड़गढ़ में सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई. यहां धूप निकली, लेकिन ठंड का असर जारी रहा. यहां अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रहा. यह सामान्य से 3.8 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा जो संभाग में इस दिन सबसे कम रिकॉर्ड हुआ. 
 
वहीं अब मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक हफ्ते उदयपुर संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में हल्की गिरावट होगी, लेकिन तेज ठंड के आसार नहीं है. इसके बाद 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर कई जिलों में इसका 31 दिसंबर होगा.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Crime News: जोधपुर में चोरों ने घर में अकेली महिला और 2 बच्चियों का बेरहमी से काटा गला, एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget