एक्सप्लोरर

Udaipur Weather Update: होली से पहले उदयपुर में मौसम हुआ सुहाना, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश

Udaipur Rain: बीते कुछ दिनों में उदयपुर के कुछ हिस्सों में पारा बढ़ने से गर्मी बढ़ गई थी. ऐसे में अब लोगों को बड़ी राहत मिली है. यहां आने वाले पर्यटक इस मौसम का काफी मजा उठाएंगे.

Rajasthan News: उदयपुर में पिछले एक हफ्ते से बढ़ते तापमान के कारण गर्मी का सामना कर रहे शहरवासियों को सोमवार को राहत मिली. सुबह से बादल छाये रहने के बाद दोपहर 1 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. उदयपुर शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं हो रही है. बता दें कि पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से उदयपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस हो गया था. रविवार की बात करें तो पारा 33 डिग्री के पास तक पहुंच गया था. गर्मी होने के कारण लोग परेशानी से गुजर रहे थे. ऐसे में सोमवार दोपहर को बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया.
 
दोपहर करीब 1 बजे काले बादल छाए और अचानक तेज हवाएं चलने लगी. हवा के कारण सड़कों पर धूल भी उड़ने लगी और बिजली भी चमकने लगी. इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई, जो कुछ ही देर में थोड़ी धीरे हो गई. इसके बाद 10 मिनट तक बारिश हुई और फिर रुकी, लेकिन बिजली कड़कती रही.

इस मौसम का पर्यटक उठाएंगे मजे

आज (6 मार्च) होलिका दहन है और कल धुलंडी मनाई जाएगी. उदयपुर की प्रसिद्ध होली को मनाने के लिए कई पर्यटक बाहर से आते हैं. अभी भी उदयपुर में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं. पर्यटक पिछले दो दिन से गर्मी झेल रहे थे, लेकिन बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो जाएगा. यही मौसम उदयपुर की खूबसूरती को चार चांद लगा देता है. ऐसे में पर्यटक इस मौसम का खासा लुफ्त उठा पाएंगे. इधर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने पहले दे दी थी, लेकिन चित्तौड़गढ़ जिले में कुछ जगह बारिश हुई और कुछ कस्बों में ओले भी गिरे. ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो अभी खेतों में गेहूं निकालने का काम चल रहा है. गेहूं फसल की कटाई होने के बाद उसकी पुलिया खेतों में ही पड़ी हुई है. तेज बारिश की वजह से गेहूं की पड़ी पुलियों को नुकसान हो जाता है, हालांकि अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Sport in Rajasthan: भरतपुर में लोहागढ़ केसरी दंगल का आयोजन, 'लोहागढ़ बसंत' खिताब के लिए सगे भाइयों में जोर-आजमाइश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget