एक्सप्लोरर

आगजनी और हिंसा के बाद उदयपुर में बंद जैसी स्थिति, अफवाहों को लेकर कलेक्टर ने जनता से की अपील

Rajasthan News: चाकूबाजी की घटना के बाद एफएसएल की टीम ने पहुंचकर मौके से सबूत जुटाये. गली में अभी भी खून के निशान मौजूद हैं. स्कूल तक जाने की किसी को भी इजाजत नहीं दी गयी.

Udaipur Violence: उदयपुर में चाकूबाजी की घटना के बाद आज (शनिवार) बंद जैसी स्थिति है. भीड़ भाड़ वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. दुकानदारों ने बहुत कम दुकानें खोली हैं. बता दें कि किसी भी संगठन ने बंद का आह्वान नहीं किया था. भटियानी चौहट्टा इलाके में एफएसएल की टीम ने पहुंचकर मौके से सबूत जुटाए. गली में अभी भी खून के निशान मौजूद हैं. देवराज का खून सड़क पर बहा था. स्कूल तक जाने की किसी को भी इजाजत नहीं दी गयी.

स्कूल में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना ने शहर को हिलाकर रख दिया है. स्कूली छात्र देवराज पर चाकू मारने वाले सहपाठी अयान शेख और पिता सलीम शेख घटना के दिन गिरफ्तार कर लिये गये थे. अब प्रशासन आरोपी छात्र के दीवान शाह कॉलोनी स्थित घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है. घर के वन भूमि पर बने होने का नोटिस जारी कर दिया गया है. सुबह पांच बजे सलीम शेख के घर पर नोटिस चस्पा कर दिए गए.

कलेक्टर ने की अफवाह नहीं फैलाने की अपील

सलीम शेख की पत्नी शबनम का कहना है कि घर भाई के नाम पर है. उन्होंने वन विभाग और उदयपुर नगर निगम की नोटिस पर सवाल उठाये. दीवान शाह कॉलोनी के लोग नोटिस को चाकूबाजी की घटना से जोड़ कर देख रहे हैं. कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने सलीम शेख को नोटिस जारी होने की पुष्टि की है.

उन्होंने कहा कि जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी. उन्होंने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है. कलेक्टर ने आगे बताया कि बच्चे की हालत में सुधार हुआ है. सलीम शेख के परिवार को घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है.

आगजनी और तोड़फोड़ करने पर मुकदमा दर्ज

माना जा रहा है कि बुलडोजर से वन भूमि पर बने घर को ढहाया जाएगा. एसपी योगेश गोयल ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को शहर में अप्रिय वारदात सामने नहीं आई. कलेक्टर और एसपी पूरी रात सड़क पर गश्त लगाते रहे. आसपास के जिलों से पुलिस बल मंगाया गया है. राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबलरी की पांच कंपनी भी मुस्तैद है. तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान के उपचुनाव और छात्र संघ चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget