एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कभी खुद किया था बाल विवाह से इनकार, रुकवा चुकी हैं 25 हजार नाबालिगों की शादी, जानिए कौन हैं ऊषा चौधरी?

Rajasthan: राजस्थान में 2003 में एक लड़की ने सात दोस्तों के साथ मिलकर एक संस्था का गठन किया. इसके तहत बाल विवाह रुकवाने की मुहिम में जुट गईं. इस महिला समाज सेविका का नाम ऊषा चौधरी है.

Child Marriage: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के अवसर पर राजस्थान के कई इलाकों में बाल विवाह (Child Marriage) की आशंका को देखते हुए जहां प्रशासन मुस्तैद है और बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रही है वहीं राजस्थान (Rajasthan) में एक ऐसी समाज सेविका भी मौजूद हैं जिन्होंने 25 साल में 20 हजार से अधिक बाल विवाह को रुकवाया है. वह बताती हैं कि 10वीं कक्षा में पढ़ने के दौरान उनका भी बाल विवाह कराया जा रहा था लेकिन परिवार और समाज से लड़कर उन्होंने अपना विवाह रुकवाया था. 

ऊषा चौधरी ने बताया, 'जब मैं 10वीं कक्षा में पढ़ रही थी तो मेरा परिवार मेरी शादी करना चाहता था. उसी समय मेरे मन में था कि मुझे आगे पढ़ना है. घर वालों को ना बोला लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े हुए थे, कोई भी साथ नहीं दे रहा था. मैं भी अपनी जिद पर अड़ी रही और डेढ़ वर्ष के कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार परिवार ने मुझे समझा और मैंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. इसके साथ अपने घर पर बच्चियों को पढ़ाना शुरू कर दिया. लेकिन मन में आया कि खुद का बाल विवाह मैंने अपनी हिम्मत से रूकवा दिया, लेकिन हर लड़की मेरी तरह हिम्मत नहीं दिखा पाती, इसलिए उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है. तभी से अपने जीवन का उद्देश्य बना कर बालिकाओं के बाल विवाह को रोकने का जिम्मा उठा लिया.' 

2003 में बनाई थी विकल्प नाम की संस्था, 7 दोस्तों के साथ मिलकर कर रही हैं काम
चितौड़गढ़ में एमए की पढ़ाई करने वाली ऊषा उदयपुर की आस्था संस्थान से जुड़ी हुई हैं. आदिवासी महिलाओं और बालिकाओं के विकास का काम किया.  फिर वर्ष 2003 में 7 दोस्तों के साथ जोधपुर में 'विकल्प' संस्थान की स्थापना की. जिसके तहत युवा लड़कियों का समूह बनाकर बाल विवाह की रोकथाम और बालिका शिक्षा पर काम शुरू कर दिया. तब से अब तक उसी दिशा में काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि इन 25 वर्षों में संस्था के जरिए 20 हजार से ज्यादा बाल विवाह रुकवाए जा चुके हैं. यह संस्था पूरे प्रदेश में काम कर रही है. ऊषा अपने काम के जरिए कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा ले चुकी हैं. उन्होंने 2014 में मोरक्को में गर्ल्स नॉट ब्राइड्स इंटरनेशनल मेंबर समिट, न्यूयॉर्क (2015) में क्लिंटन फाउंडेशन नो सीलिंग्स: फुल पार्टिसिपेशन लॉन्च में हिस्सा लिया था. इसके अलावा 2016 में ब्राजील में 13वें एडब्ल्यूआईडी इंटरनेशनल फोरम और 2014 में लंदन में गर्ल्स समिट और 2019 में कनाडा में वुमन डिलीवर में हिस्सा लिया था. 

 ये भी पढ़ें-

Rajasthan Politics: मंत्री प्रताप सिंह और गुढ़ा में क्यों आया इतना बदलाव? लेकिन मुरारी लाल ने खुलकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget