एक्सप्लोरर

Rajasthani Women in Sport: उदयपुर की तनिष्का का चयन भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग टीम में, राजस्थान की पहली खिलाड़ी बनीं

Udaipur News: तनिष्क पटवा ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप के बाद उनका सपना पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है.तनिष्का ने गर्मी,सर्दी हो या बारिश में हर मौसम में सुबह-शाम उन्होंने प्रैक्टिस की.

Udaipur News: झीलों की नगरी उदयपुर के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल है, क्योंकि यहां की तनिष्का का भारतीय टीम में चयन हुआ है. अब वह उज्बेकिस्तान में होने वाली वाटर स्पोर्ट्स एशियन कैनो स्प्रिंट चेम्पियनशिप में भारतीय टीम के साथ जाएंगी. तनिष्का कयाकिंग और कैनोइंग की खिलाड़ी हैं. इस क्षेत्र में भारतीय टीम में शामिल होने वाली वो राजस्थान की पहली खिलाड़ी हैं. तनिष्का इससे पहले खेलो इंडिया में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं.वह उदयपुर की फतहसागर झील में रोजाना प्रैक्टिस करती हैं. 

भारतीय ड्रैगन बोट संघ के चेयरपर्सन और भारतीय खेल प्राधिकरण के तैराकी प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि लेकसिटी की राष्ट्रीय पदक विजेता कयाकिंग खिलाड़ी तनिष्क पटवा पिछले चार साल से क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा फतहसागर पर संचालित रिजनल कोचिंग केंद्र पर प्रैक्टिस कर रही हैं.तनिष्का को ट्रेनिंग प्रशिक्षक निश्चय सिंह चौहान दे रहे हैं.तनिष्का निरंतर दिन रात एक ही सपना लेकर प्रयास करती हैं, जो की हर खिलाडी का होता है.भारतीय टीम में चयनित होकर भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व से तनिष्का का सपना पूरा हुआ है.

खेलने जाएंगी उज्बेकिस्तान

राजस्थान कयाकिंग संघ के सचिव महेश पिंपलकर ने बताया की उदयपुर की तनिष्क पटवा कायकिंग खेल में 22 अप्रैल से 1 मई तक उज्बेकिस्तान में एशियन कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप होने वाली है. इसमें तनिष्का भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी.इसके लिए वह एक अप्रैल से मध्य प्रदेश के भोपाल में भारतीय कयाकिंग कैनोइंग संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित भारतीय कयाकिंग कैनोइंग प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग लेंगी.उसके बाद वो उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में जाएंगी.

पेरिस ओलंपिक जाना सपना है
तनिष्क पटवा ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप के बाद पेरिस ओलंपिक में भारतीय कयाकिंग टीम से प्रतिनिधित्व करना उनका सपना है. उन्होंने आगे बताया कि गर्मी,सर्दी, बारिश में सुबह-शाम सत्र में लगातार प्रैक्टिस की. इसमें सबसे बड़ा संघर्ष मेरे प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान और निश्चय सिंह चौहान ने किया.उन्होंने मेरी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी.दोनों प्रशिक्षकों के सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर के पदक जीते हैं.अब भारतीय कयाकिंग टीम में चयनित हुई हूं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: खराब मौसम के चलते किसान हुए बर्बाद, सरकार करा रही नुकसान का सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget