एक्सप्लोरर

Udaipur News: उदयपुर के लिए खुशखबरी, शिल्पग्राम मेला से जुड़ी आई है ये अहम खबर

Udaipur News: उदयपुर कलेक्टर चेतन देवड़ा ने शिल्पग्राम मेला 21 से 30 दिसंबर तक कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कराने की अनुमति दे दी है. दो साल बाद एक बार फिर लेकसिटी पर्यटकों और कलाकारों से गुलजार नजर आएगी.

Udaipur News: काफी इंतजार के बाद उदयपुर के लिए खुशखबरी आई है. जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा (Collector Chetan Deora) ने शिल्पग्राम मेला (Shilpgram Fair) 21 से 30 दिसंबर तक कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) के तहत कराने की अनुमति दे दी है. दो साल बाद एक बार फिर लेकसिटी पर्यटकों और देशभर के कलाकारों से गुलजार दिखाई देगी. हालांकि अभी कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा सामने नहीं आई है लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एक दिन में 7-8 हजार लोगों की ही एंट्री हो सकती है. इससे पहले हर साल 25-30 हजार लोगों को दाखिले की इजाजत रहती थी.

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शिल्पग्राम मेला की अनुमति

कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति कई शर्तों के साथ दी गई है. आयोजकों को राज्य सरकार की कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था का ध्यान रखना होगा. शिल्पग्राम मेला में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए मास्क अनिवार्य होगा. सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दो चरणों में होगी या स्थगित भी की जा सकती हैं. कोरोना की वैक्सीन ले चुके लोगों को ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी. शिल्पग्राम मेला में स्टॉल सहित लगभग 10 से 12 बीघा क्षेत्रफल दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं जिसमें कुल 7000 से 8000 लोगों को ही प्रतिदिन शामिल किया जा सकता है. 

आदेश में बताया गया है कि आयोजक भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा गार्ड पर्याप्त संख्या में नियुक्त करेंगे. आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना, विवाद या क्षतिपूर्ति के लिये खुद आयोजक जिम्मेदार होंगे. यातायात और पार्किंग की व्यवस्था भी आयोजकों की तरफ से की जाएगी. खुले स्थानों में मैदान, जगह के आकार को ध्यान में रखते हुए हर शख्स 6 फीट की दूरी (2 गज की दूरी) का पालन करेगा. प्रवेश और निकासी के बिंदुओं पर थर्मल स्कैनिंग, हैंड वॉश, सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी. स्क्रीनिंग और स्वच्छता को सुनिश्चित किया जाएगा.शर्तों की अवहेलना करने पर स्वीकृति निरस्त कर दी जाएगी.  

Sameer Wankhede के परिवार पर टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र के मंत्री Nawab Malik ने Bombay HC में मांगी माफी

Watch: 'जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा', देश के पहले CDS के आखिरी सफर पर बोले लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget