एक्सप्लोरर

Udaipur Indoor Stadium: उदयपुर में बन रहा है राजस्थान का सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम, जानिए- क्या है खासियत

Rajasthan News: उदयपुर में राजस्थान का सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम बनने वाला है. इसका काम बीच में अटका गया था जिसके बाद जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के प्रयासों से दोबारा शुरू हो गया है

Udaipur News: उदयपुर में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उन्हें तराशने के लिए राजस्थान का सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम बनने वाला है. इसका काम बीच में अटका गया था जिसके बाद जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के प्रयासों से दोबारा शुरू हो गया है. खास बात यह है कि खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए उदयपुर में पहली बार जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

जिले की हर ग्राम पंचायत पर खेल स्टेडियम बनाने सहित गांधी ग्राउंड और खेल गांव के विकास कार्यों को अंजाम देने के बाद अब इंडोर के लिए काम शुरू हुआ है जो करीब 2 साल से बन्द पड़ा था. यह स्टेडियम खेल गांव में बन रहा है. इसके निर्माण के लिए अब तक आरएसआरडीसी से 9 करोड़ रुपए चुकाए गए थे और अब 4 करोड़ ट्रांसफर किए है.

क्यों महत्त्वपूर्ण है यह स्टेडियम?

कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि यह स्टेडियम 4 हजार 800 क्षमता का राजस्थान का सबसे बड़ा मल्टीपर्पज इंडोर खेल स्टेडियम है. उदयपुर में खेल प्रतिभाओं को तराशने में इस खेल स्टेडियम की बेहद महत्वपूर्ण रहेगी. पिछले काफी समय से इसका काम अटका पड़ा था. अब राज्य सरकार द्वारा 4 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है और प्रशासन द्वारा 5 करोड़ की यूसी भी भेज दी गई है. लगातार फॉलोअप के बाद शनिवार से इंदौर के ठेकेदार ने इसका निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया है.

9 खेल कोर्ट बनेंगे

जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि आरएसआरडीसी द्वारा बनाए जा रहे इस मल्टीपर्पज इंडोर खेल स्टेडियम की लागत 23.92 करोड़ रुपए है. इसके तैयार हो जाने के बाद इसमें 9 बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, कबड्डी, टेबल टेनिस एवं ऑल टाइप गेम्स का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर के मापदंडों के अनुसार किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े:-

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा के लिए कौन कौन से नेता निर्विरोध चुने गए, कपिल सिब्बल, जयंत चौधरी और मीसा भारती भी लिस्ट में

Rajasthan में किसानों के लिए ब़ड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार खरीदेगी लहसुन-प्याज, पढ़ें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget