एक्सप्लोरर

Udaipur News: इस बार खास हो गया फलों का राजा आम, 70 फीसदी सप्लाई हुई कम, जानें वजह

Rajasthan News: हर साल के मुकाबले इस बार मंडी में आम की खेप कम पहुंच रही है. बाजार में सप्लाई में कमी होने के कारण भाव दो गुना है. जानकारों का कहना है कि पूरे सीजन में आम का भाव ऊंचा रहेगा.

Rajasthan News: गर्मी के सीजन में हर व्यक्ति को आम का बेसब्री से इंतजार रहता है. आम गर्मी के मौसम का सबसे लोकप्रिय फल है. फलों का राजा आम का स्वाद चखकर लोग वाह वाह करते हैं. आम को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. लेकिन इस बार आम 'खास' हो गए हैं.

जानकारों का कहना है कि आम की फसल 30 फीसद हुई है. उसका असर आम के दाम पर देखने को मिलेगा. आम की आवक कम होने से ऊंचे दाम पर बिक्री होगी. यानी गर्मी के सीजन में आम महंगे मिलेंगे. 

उदयपुर फल मंडी के व्यापारी हेमंत अचवनी ने बताया कि इस बार 70 फीसद आम की आवक कम हो गयी है. उन्होंने कहा कि शायद पहली बार मंडी में आम की कमी है. अमुमन आम साउथ से आते हैं. इस बार बारिश नहीं होने का असर आम की पैदावार पर पड़ा है.

70 फीसद आम की आवक कम होने से व्यापारी भी चिंतित हैं. पहले मंडी में आम की किल्लत नहीं होती थी. लगातार गाड़ियों से आम की आवक बनी रहती थी. अब कुछ गाड़ियों पर आनेवाला आम हाथों हाथ निकल जा रहा है. घरों में इस बार लोगों को आम के रस का जायका नहीं मिलेगा.

मंडी में किल्लत से भाव हुआ दोगुना
बता दें कि आम की सप्लाई साउथ के आंध्रप्रदेश, विजयवाड़ा, केरल, तमिलनाडु से होती है. वर्तमान में रोजाना सिर्फ 10 से 12 टन ही आम आ रहे हैं. इससे भावों में भी तेजी है. पिछले साल केसर आम का भाव थोक 600 से 700 रुपये तक था. अब बढ़कर 1200 से 1300 रुपये किलो हो गया है. बादाम आम का थोक भाव पिछले साल 30 से 35 रुपये किलो था. अब बढ़कर 50 से 60 रुपये किलो हो गया है. खुदरा में बादाम आम की कीमत 80 रुपये तक हो जाती है. व्यापारियों का कहना है कि आम के सीजन को एक माह और बचा है. उसके बाद आम बाजार से नदारद हो जायेंगे.

RLP चीफ हनुमान बेनीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी उम्मीदवार ज्योति मिर्धा ने इस मामले में की थी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget