एक्सप्लोरर

Smart City Ranking: देश के 100 स्मार्ट शहरों की सूची में दूसरे पायदान पर उदयपुर, पहले से अच्छा रहा प्रदर्शन

Smart City Ranking: शहरी विकास मंत्रालय ने देश के 100 स्मार्ट शहरों की सूची जारी कर दी है. ताजा रैंकिंग में उदयपुर को दूसरा स्थान मिला है. उदयपुर 122.88 अंकों के साथ टॉप-2 पर पहुंचने में कामयाब रहा.

Smart City Ranking: साल 2015 में शुरू किया गया स्मार्ट सिटी मिशन लगातार प्रगति पर है. शहरी विकास मंत्रालय ने देश के 100 स्मार्ट शहरों की सूची जारी कर दी है. ताजा रैंकिंग में उदयपुर को दूसरा स्थान मिला है. उदयपुर 122.88 अंकों के साथ टॉप-2 पर पहुंचने में कामयाब रहा. फरवरी की रैंकिंग में उदयपुर तीसरे नंबर पर था. समार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों में तेजी आने की वजह से उदयपुर की रैकिंग में सुधार देखने को मिला. उदयपुर रैंकिंग में जयपुर, कोटा और अजमेर शहर से काफी ऊपर है. जयपुर सातवें नंबर पर, कोटा 16वें नंबर पर और अजमेर ने 18वें नंबर पर जगह बनाई. सूरत 128.80 अंकों के साथ रैंकिंग में नंबर वन बना. आगरा ने 120.39 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर जगह बनाई. 

ऐसे जारी होती है रैंकिंग
शहरी विकास मंत्रालय प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति, फंड ट्रांसफर और उपयोग, उपयोगिता प्रमाण पत्र, एडवाइजरी मीटिंग, फ्रेमवर्क, आउटपुट, इंटर्नशिप, परफार्मेंस को आधार मानकर रैंकिंग जारी करता है. स्मार्ट सिटी उदयपुर के कार्यवाहक सीईओ प्रदीप सांगावत ने बताया कि उदयपुर में अब तक करीब 233.77 करोड़ के 77 काम पूरे हो चुके है. स्मार्ट सिटी के तहत 653.12 करोड़ के 21 काम प्रगति पर हैं. 88.19 करोड़ लागत वाली सीवर लाईन का काम पूरा हो चुका है. सीवरेज लाइन से घरों के कनेक्शन जोड़ने का काम प्रगति पर है. सीवरेज नेटवर्क, पानी की लाइनें डालने, सड़क किनारे डक्ट बनाने, अंडरग्राउंड वायरिंग के साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सोलिड वेस्ट प्लांट, बायो मिथनेशन प्लांट और बायो माइनिंग कचरे के प्लांट लगाने जैसे जरूरी काम भी स्मार्ट सिटी के तहत हुए हैं. 

Rajasthan Sports Academies: राजस्थान में खेल अकादमियों में 8 मई से शुरू होगी चयन स्पर्धा, ऐसे करें आवेदन

पार्किंग को प्राथमिकता
प्रदीप सांगावत के मुताबिक स्मार्ट सिटी में विकास कार्यों के साथ साथ पर्यटन शहर होने से पार्किंग सुविधा विकसित करने को भी प्राथमिकता दी गई. शहर में 8 स्थानों पर कुल 1056 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य था. पीडब्ल्यूडी में 286, नाड़ाखाड़ा में 203, चांदपोल में 84, एसआईईआरटी में 37 और देहलीगेट चौराहा के पास 25 वाहनों की पार्किंग की सुविधा विकसित की जा चुकी है. सूरजपोल चौराहा के पास और गुलाबबाग में प्रस्तावित पार्किंग का मामला अदालत में विचाराधीन होने से काम अटका हुआ है. एमबी हॉस्पीटल में भी पार्किंग स्थल बनना है लेकिन छात्रों के विरोध की वजह से काम फंसा है. 

टॉप 10 सिटी

सूरत- 128.80 अंक

उदयपुर- 122.88 अंक

आगरा-120.39 अंक

वाराणसी-119.73 अंक

भोपाल-117.10 अंक

इंदौर-114.55

जयपुर-107.89

पुणे-107.83

अहमदाबाद-105.09 अंक

तुमाकुरू-104.69 अंक

Rajasthan News: 28 साल बाद बूंदी पुलिस की गिरफ्त में आया वांटेड अपराधी, मुखबिर की सूचना पर ऐसे पकड़ा गया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget