एक्सप्लोरर

Rajasthan: इस गांव में रंग-गुलाल से नहीं, गोलियों की गड़गड़ाहट, तोप के धमाके और बारूद से खेली जाती है होली

Udaipur: मेनार गांव में धुलंडी के दूसरे दिन बारूद के साथ होली खेली जाती है. इस होली में गांव के लोग आमने-सामने खड़े होकर बंदूक से हवाई फायर करते हैं. यह होली ऐसे लगती है मानो जैसे युद्ध लड़ा जा रहा हो.

Udaipur Holi Celebration: देशभर में होली का त्योहार उत्सव, उमंग और जोश से रंग गुलाल के साथ खेलकर मनाया जाता है. होली के दिन रंगों से एक दूसरे को रंगते-नाचते-गाते लोग देखने को मिलते हैं. कई जगह होली खेलने की अलग ही परंपरा है. कहीं फूलों की होली, गुलाल की होली और रंगों की होली के साथ लठमार होली भी खेली जाती है. लेकिन, आज आपको बताते हैं तोप-तलवार और बंदूक-बारूद से होली खेलने की परंपरा के बारे में. 

वैसे तो राजस्थान के उदयपुर को इतिहास और खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. उदयपुर जिले के एक छोटे से गांव में बारूद से होली खेलने की परंपरा है. यह परंपरा लगभग 450 से 500 साल पुरानी है. इस गांव के लोग इस परंपरा के अनुसार बारूद की होली खेलते हैं.

उदयपुर से 40 किलोमीटर दूर मेनार गांव में होली के दूसरे दिन जमराबीज के दौरान भव्य आतिशबाजी और हवाई फायरिंग देखने को मिलती है. इस बारूदी होली के दौरान बंदूक से गोलियां चलाई जाती हैं. हर ओर गोलियों की गूंज सुनाई देती है. ऐसा लगता है मानो होली नहीं दिवाली मनाई जा रही हो. बारूदी होली खेलने की यह परंपरा केवल परंपरा नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक महत्व को अपने अंदर समेटे हुए है.

यह है बारूदी होली का इतिहास
इस मेनार गांव के लोगों ने मुगलों को शिकस्त देने और मुगलों को लोहे के चने चबाने को मजबूर किया था. बारूदी होली खेलकर विजय पर्व मनाया था. लोक कथाओं में बताया गया है कि महाराणा प्रताप के पिता उदय सिंह ने अपने वक्त में मेवाड़ पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए इसी मेनार गांव के मेनारिया ब्राह्मणों के साथ मिलकर अपने दुश्मनों से लड़ाई लड़ी थी. उस समय यह युद्ध रात में लड़ा गया था. मेनारिया ब्राह्मण ने दुश्मनों को मौत के घाट उतार दिया था. 

उसी के बाद से मेनारिया गांव के लोग अपने बुजुर्गों की वीरता की याद में रात में बारूद से होली मनाते आ रहे हैं. यह परंपरा और इतिहास अपने अंदर समेटे हुए है. आज तक यह सिलसिला जारी है. आज भी लोग अपने गांव में बारूद के साथ होली खेलते हैं. अपने पुरखों की शहादत और कुर्बानी की शौर्य गाथाओं का बखान करते नहीं थकते.

आज तक नहीं हुई कोई दुर्घटना
उदयपुर के मेनार गांव में धुलंडी के दूसरे दिन बारूद के साथ होली खेली जाती है. इस होली में गांव के लोग आमने-सामने खड़े होकर बंदूक से हवाई फायर करते हैं. यह होली ऐसे लगती है मानो जैसे युद्ध लड़ा जा रहा हो. इस दिन लोग खुलेआम आसमान में तोप छोड़ते हैं और तलवारे लहराते हैं. गांव के लोगों के साथ आसपास के क्षेत्र के लोग भी होली मनाने के लिए यहां आते हैं. यह होली रात में खेली जाती है. आज तक बारूदी होली खेलते वक्त कोई भी दुर्घटना नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को 'झक्की' बोलने वाले गहलोत सरकार के मंत्री के बेटे, PM मोदी के हैं बड़े प्रशंसक, क्या है उनकी आगे की रणनीति?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget