एक्सप्लोरर

G-20 Summit 2023: 21 मार्च से उदयपुर में शुरू होगी G-20 की दूसरी बैठक, इन एजेंडों पर होगी चर्चा!

21 से 24 मार्च तक उदयपुर में G-20 की दूसरी बैठक होनी है जिसके लिए प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा है. इस बैठक में भारत, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, चीन, जर्मनी, कोरिया जैसे कई देशों के सेक्रेटरी शामिल होंगे.

G-20 Summit 2023: उदयपुर एक बार फिर विश्व पटल पर छाने को तैयार हैं, क्योंकि यहां 21 मार्च से 24 मार्च तक दूसरी जी-20 बैठक (G-20 Summit 2023) होने जा रही है. इस बैठक के लिए उदयपुर प्रशासनिक टीम तैयारी में जुटी हुई है. तीन माह बाद ही फिर से उदयपुर को सजाया जा रहा है. पहली जी-20 बैठक में शहर की पिछोला झील को हाईलाइट किया गया था और सभी कार्यक्रम भी इसी के आसपास रखे गए थे, लेकिन अब इस दूसरी बैठक में फतहसागर झील को हाईलाइट किया जा रहा है.

पूरे शहर में रंग-रोगन और छोटे निर्माण कार्य चल रहे हैं. बता दें कि पहली जी-20 बैठक में सभी देशों के शेरपा शामिल हुए थे, जो कि जी-20 की पहली बैठक थी. अब यह जो बैठक हो रही है इसमें विभिन्न देशों के अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे. अब ऐसे में यह कौतूहल है कि दूसरी बैठक में क्या एजेंडा है और कौन-कौन इसमें शामिल होने वाले हैं?

इस एजेंडे पर होगी बैठक 

अधिकारियों का कहना है कि इस बैठक में सस्टेनेबल फाइनेंस (Sustainable Finance) पर चर्चा की जाएगी. सस्टेनेबल फाइनेंस एक वर्किंग ग्रुप है. जी-20 के इतालवी प्रेसिडेंसी के तहत अमेरिका और चीन (America-China) सह अध्यक्षता करता है. इसमें जी-20 के सदस्य वित्तीय एजेंडे (Financial Agenda) पर मंथन करते हैं. जी-20 देशों की वित्तीय व्यवस्थाओं, भविष्य का आंकलन और प्राथमिकताओं को कैसे तय किया जाए. इस पर विचार कर आम सहमति कैसे बने इस पर मंथन किया जाता है.

ये अतिथिगण होंगे शामिल

बैठक में अर्जेंटीना, ब्राजील, भारत, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, चीन, फ्रांस, जर्मनी, कोरिया, जापान, इटली, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, मैक्सिको, रूस, यूके, तुर्की, दक्षिणी अफ्रीका, यूएसए, यूरोपीय संघ, बांग्लादेश, मॉरीशस, इजिप्ट, ओमान, नाइजीरिया, नीदरलैंड, सिंगापुर, स्पेन, यूएई के सेक्रेटरी और अंडर सेक्रेटरी शामिल होंगे.

यहां होगा कार्यक्रम

जी-20 की बैठक फतहसागर झील स्थित सितारा होटल रेडिशन (Sitara Hotel Radisson) में होगी. वहीं डिनर द ललित होटल (The Lalit) में कराया जा सकता है. मेहमानों की फतहसागर झील के साथ ही पिछोला झील में भी भ्रमण कराया जाएगा और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. कलेक्टर ताराचंद मीणा का कहना है कि मीटिंग में टूरिस्ट ब्रांडिंग (Tourist Branding) की तैयारी कर रहे हैं. इसलिए शहर में रंग-रोगन सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Accident: ट्रक से टकराई निजी स्लीपर कोच बस, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget