एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल हत्याकांड में एक्शन, उदयपुर शहर के एडिशनल एसपी अशोक कुमार मीणा सस्पेंड

Udaipur News: कन्हैया लाल हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए सरकार ने उदयपुर शहर के एडिशनल एसपी अशोक कुमार मीणा को सस्पेंड कर दिया है.

Udaipur Murder Case  News: उदयपुर शहर के एडिशनल एसपी अशोक कुमार मीणा (Ashok Kumar Meena) को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. कन्हैया लाल हत्याकांड के मामले में ये कार्रवाई हुई है. इससे पहले राजस्थान सरकार ने 32 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया. बता दें कि उदयपुर हत्याकांड में अब तक कुल चार लोग गिफ्तार किए जा चुके हैं. इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) द्वारा आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और राजस्थान पुलिस के विशेष शाखा (एसओजी) के सहयोग से की जा रही है. 

इन अधिकारियों का तबादला

बता दें कि इससे पहले राजस्थान सरकार ने गुरुवार देर रात उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और पुलिस अधीक्षक सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 32 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किये. कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उदयपुर सहित 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किये गए. उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक हिंगलाज दान को पद से हटाकर मानवाधिकार का जिम्मा दिया गया है. वहीं, प्रफुल्ल कुमार को उदयपुर का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. कुमार इससे पूर्व आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) में पुलिस महानिरीक्षक थे.

Internet Suspended: जयपुर, अलवर और दौसा जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सर्विस सस्पेंड, आदेश जारी

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार का तबादला कोटा आरएएसी बटालियन में कमांडेंट द्वितीय के पद पर किया गया है. जमेर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को उदयपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. जोधपुर के पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस अकादमी जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है. कोटा पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़ को गोगोई के स्थान पर जोधपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है. जोधपुर के पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भुवन भूषण यादव को कमांडेंट 9वीं बटालियन आरएसी टोंक के पद पर नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनिवास जोधपुर में मई में सांप्रदायिक तनाव हो गया था.

करौली केपुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया को उपनिदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर के पद पर और धौलपुर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस को इंदोलिया के स्थान पर करौली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि करौली में भी अप्रैल में सांप्रदायिक तनाव हो गया था. सिरोही के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को टोगस के स्थान पर धौलपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, डूंगरपुर के पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को कमांडेंट 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर के पद पर नियुक्त किया गया है.

Churu News: दही को लेकर पति से विवाद, 9 महीने के बेटे के साथ पत्नी ने काटा गला, महिला की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget