एक्सप्लोरर

Udaipur: मतदान के दिन BJP कार्यकर्ता की नृशंस हत्या! पत्थर से कुचला चेहरा, बेटे को सड़क पर पड़ा मिला शव

Rajasthan BJP Worker Murder: बेटे ने बताया कि उसके पिता कांतिलाल बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में सुबह से लगे हुए थे और लोगों को वोटिंग सेंटर तक पहुंचाने का काम कर रहे थे. देर रात तक घर वापस न आने पर सुबह उनकी तलाश शुरू हुई.

Udaipur BJP Worker Murder: राजस्थान के उदयपुर में रविवार को एक चौंकाने वाली वारदात सामने सामने आई. यहां एक बीजेपी कार्यकर्ता की नृसंश हत्या कर दी गई. अज्ञात व्यक्तियों ने बीजेपी कार्यकर्ता के चेहरे पर पत्थर से ऐसे वार किए की शक्ल तक नहीं पहचानी जा सकती. पूरा शव खून से लथपथ पाया गया था. बड़ी बात यह है कि घटना मतदान के दिन यानी 25 नवंबर की रात की बताई जा रही है. इसकी जानकारी रविवार को सामने आई है. वारदात के सामने आते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. मौके पर बीजेपी प्रत्याशी, पुलिस अधिकारी सहित कई लोग पहुंचे.

मामला उदयपुर के झाड़ोल विधानसभा के फलासिया थाना इलाके का है. यहां 45 साल के कांतिलाल की हत्या हुई है. दरअसल, इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल खराड़ी है. उनके बेटे सुनील ने बताया कि बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में पिता कांतिलाल मतदान दिवस पर सुबह से ही लगे हुए थे. वह मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर लाने का काम कर रहे थे. रात को वह घर नहीं आए तो सोचा चुनाव के काम में देरी हो गई होगी और कहीं रुक गए होंगे. अगले दिन तक घर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू हुई. घर से कुछ ही दूर सड़क के पास किसी को देखा. शंका होने पर पास गया और चेहरा देखा तो चौंक गया. बेटे के चीखने चिल्लाने से आसपास के कई लोग वहां पहुंच गए. बेटे सुनील ने कपड़ों से पिता की पहचान की.

बीजेपी प्रत्याशी ने वीडियो जारी कर जताया दुख
थानाधिकारी करना राम ने जानकारी दी कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. मौके पर साक्ष्य जुटाए और शव को मोर्चरी ले गए जहां पोस्टमार्टम किया गया. बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल खराड़ी का मामले में वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. कांतिलाल बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता थे जो पीछे कई वर्षों से लगे हुए थे. किसी राजनीतिक दल का हो या पार्टी का, इस प्रकरण का वातावरण बनाया जो लोकतंत्र के लिए खतरा है जबकि मतदान शांतिपूर्ण हुआ था.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान में युवक पर आधा दर्जन बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, CCTV फुटेज आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget