एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में बन रही 50 मीटर शूटिंग रेंज, आसपास के जिलों के कई खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा

Udaipur Shooting Range: उदयपुर और संभाग के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल यहां महाराणा प्रताप खेलगांव में 25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज बनने जा रही है.

Udaipur News: उदयपुर (Udaipur) में खेल क्षेत्र में लगातार सरकार की तरफ से नए-नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आ रही है. सबसे ज्यादा अभाव की समस्या आदिवासी जिलों में बनी रहती है लेकिन सुविधाएं यहां भी पहुंच रही हैं. ऐसी ही एक सुविधा उदयपुर में होने जा रही है. यहां 25 और 50 मीटर शूटिंग रेंज बनने जा रही है. यह शहर के प्रमुख मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स महाराणा प्रताप खेलगांव में बनेगा. खास बात यह है कि यह प्रदेश में जयपुर के बाद दूसरी शूटिंग रेंज होगी. इसके लिए आरएसएमएमएल ने 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है. इसमें 25 लाख रुपए खेलगांव सोसायटी को जारी कर दिए गए हैं.

खिलाड़ी अभी राजधानी पर निर्भर

यहां के ज्यादातर खिलाड़ी अभी जयपुर पर निर्भर है. प्रैक्टिस करने के लिए उन्हें जयपुर तक दौड़ लगानी पड़ती है. इस कैटेगरी में प्रैक्टिस करने वाले उदयपुर में 25 से 30 शूटर हैं जिन्हें फायदा मिलेगा. यही नहीं संभाग में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जैसे पिछड़े जिले के खिलाड़ी भी इसका फायदा ले पाएंगे. जिला खेल अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि शूटिंग रेंज की डीपीआर तैयार हो चुकी है. जल्द ही निविदा जारी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. खेलगांव में अभी 10 मीटर की शूटिंग रेंज पहले से मौजूद है. इसमें खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उदयपुर में 7 निजी एकेडमी है लेकिन कहीं भी 50 मीटर रेंज नहीं है.

Rajasthan News: प्रधान के घर मोबाइल चार्जर की चोरी, ढूंढने में जुटा पूरा थाना; 125 CCTV खंगाले तब जाकर हुई गिरफ्तारी

उदयपुर का ओलंपिक में परचम

उदयपुर या फिर पूर संभाग में शूटिंग में कई खिलाड़ी आगे आ रहे हैं. यहां तक ये खिलाड़ी ओलंपिक में तक परचम लहरा चुके हैं. उदयपुर की अपूर्वी चंदेला दो बार ओलिंपिक खेल चुकी हैं. अपूर्वी कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं. हाल ही में आत्मिका गुप्ता, मानवी सोनी जैसे इंटरनेशनल शूटर अपना दमदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीते चुके है. उदयपुर के 300 से ज्यादा खिलाड़ी नेशनल में अपनी शूटिंग कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं. अब नई शूटिंग रेंज बनने से खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस अच्छे से कर पाएंगे.

Rajasthan News: धरतीपुत्रों के साथ ये कैसा बर्ताव? तपती दोपहरी में दे रहे बिजली सप्लाई, किसान परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget