एक्सप्लोरर

Rajasthan: धूरी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, सफर करने से पहले जानें टाइम टेबल-ट्रेन लिस्ट

Rajasthan Railway: धूरी स्टेशन पर मेंटेनेंस और नॉन इंटरलॉकिंग के कारण, इस रुट पर चलने वाली ट्रेनों में आमूल चूल परिवर्तन किया गया है. ऐसे में पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा.

Indian Railway Update in Rajasthan : रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) त्यौहार पर लाखों लोग रेलवे से सफर करते हैं. रेलवे ने मुसाफिरों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की अपडेट जारी की है. उत्तर रेलवे (North Railway) के अंबाला मण्डल (Ambala Railway Mandal) के धूरी रेलवे स्टेशन (Dhuri Railway Station) पर मेंटेनेंस और नॉन इंटरलॉकिंग का काम जारी है. इसकी वजह से इस रुट पर 6 दिन के लिए ट्रैफिक ब्लॉक किया जा रहा है. इस रुट पर रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी और ऐसे में इनके टाइम टेबल में आमूल चूल परिवर्तन किया गया है. 

इसकी जानकारी देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि, मेंटेनेंस और नॉन इंटरलॉकिंग के कारण रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी. जिनमें गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू स्पेशल ट्रेन 5 सितंबर से 8 सितंबर तक रद्द रहेगी, इसकी क्रम गाड़ी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा 6 सितंबर से 9 सितंबर तक रद्द रहेगी है. ट्रेनों के कैंसल होने से रक्षा बंधन पर बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी. इस रुट से पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ेगा.

ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

गाड़ी संख्या 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला रेल सेवा 2 सितंबर से 8 सितंबर तक, श्रीगंगानगर से बठिंडा तक ही संचालित होगी. यानि यह ट्रेन बठिंडा-अंबाला स्टेशनों के मध्य आंशिक रुप से रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 14736 अंबाला-श्रीगंगानगर रेल सेवा जो दिनांक 3 से 8 सितंबर तक अंबाला से प्रस्थान कर बठिंडा तक ही संचालित होगी, यह रेल सेवा अंबाला-बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 04571 भिवानी-धूरी रेल सेवा जो दिनांक 3 से 8 सितंबर तक भिवानी से प्रस्थान कर जाखल तक ही संचालित होगी, ये रेल सेवा जाखल-धूरी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 04572, धूरी-सिरसा रेल सेवा जो दिनांक 4 से 9 सितंबर तक धूरी से प्रस्थान करने वाली जाखल से संचालित होगी, इस दौरान ये ट्रेन धूरी-जाखल स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों का मार्ग होगा परिवर्तित

गाड़ी संख्या 12485 नांदेड-श्रीगंगानगर रेल सेवा 7 सितंबर को नांदेड से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग जाखल-बठिंडा होकर संचालित होगी. गाड़ी संख्या 04573 सिरसा-लुधियाना स्पेशल रेल सेवा 6 और 8 सितंबर को जाखल-धूरी स्टेशनों के मध्य 30 मिनट रेगुलेट रहेगी है. इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है. इसे लेकर काम किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: अशोक गहलोत से नाराज दिखी 16 ग्राम पंचायतों की जनता, रक्षाबंधर पर CM आवास के सामने करेंगे प्रदर्शन, जानें वजह

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget