एक्सप्लोरर

Sukhdev Singh Gogamedi: करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के विरोध में कल जयपुर बंद, सीएम गहलोत की आई बड़ी प्रतिक्रिया

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद माहौल गर्म है. सर्व समाज ने कल जयपुर बंद का एलान किया गया है.

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद यहां माहौल गर्म हो गया है. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मांग तेज हो गई है. ऐसे में जहां सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है. वहीं बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने सरकार से सवाल किये हैं. सांसद दिया कुमारी ने बड़ा बयान दिया है. ऐसे में कल ढेहर का बालाजी व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष डां रवि जिंदल ने जयपुर बंद का समर्थन किया है. वहीं डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सख्त नाकाबंदी कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. उन्होंने धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. हत्या के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सख्त नाकाबंदी की गई है. 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की घटना बेहद दुखद है. मैं ईश्वर से दिवगंत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. 

सीपी जोशी ने कहा-गहलोत सरकार ने सुरक्षा क्यों नहीं दी ? 

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गोगामेड़ी की हत्या का समाचार सुनकर स्तब्ध हैं. प्रदेश में एक अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है.सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कई बार पुलिस से आग्रह किया गया था, लेकिन उन्हे सुरक्षा क्यों नहीं दी गई यह जांच का विषय है. हमने इस हत्याकांड के बाद पुलिस के आला अधिकारियों से बात करके आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा है और प्रदेश में इस तरह के अपराधियों के लिए सख्त कानून बनाने की दिशा में भी प्रयास किये जाएंगे.  

दिया कुमारी ने किया बड़ा वादा 

सांसद दिया कुमारी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की सूचना स्तब्ध करने वाली है. ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें. सभी सम्मानित जनों से सामाजिक सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील करती हूं. प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी दृढ़ संकल्पित है. हमारी सरकार बनने के पहले ही दिन से अपराधियों और अपराध पर नकेल कसने के लिए हर संभव कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और प्रदेश को अपराधमुक्त बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

Sehore Crime News: सीहोर में मामूली विवाद पर युवक को दी तालिबानी सजा! कार में सीट बेल्ट से बांधकर घसीटा, दर्दनाक मौत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget