एक्सप्लोरर

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: गैंगस्टर आनंद पाल सिंह की बेटी ने जारी किया वीडियो, जानें क्या कहा?

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राजस्थान की राजधानी जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या मामले में पुलिस जांच कर रही है. इस बीच अब आनंद पाल सिंह की बेटी का वीडियो सामने आया है.

Rajasthan News: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्याकांड की जांच जारी है. इस बीच गैंगस्टर आनंदपाल सिंह (Anandpal Singh) की बेटी की चरणजीत (Charanjeet) का वीडियो सामने आया है. चरणजीत अपने पिता की मौत से पहले से ही विदेश में रह रही हैं. इस हत्याकांड से नाम जोड़े जाने पर चरणजीत ने वीडियो जारी कर आरोपों से खंडन किया है. साथ ही इसके लिए असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है. 

चरणजीत ने कहा, ''सुखदेव काकू सा हमेशा से हमारे पारिवारिक सदस्य रहे हैं. कुछ दिनों से असामाजिक तत्व, मीडिया और प्रशासन द्वारा भ्रांति फैलाई जा रही है कि मैं काकू सा की हत्या में लिप्त हूं. मैं सभी से यह कहना चाहूंगी कि सुखदेव काकू सा वह शख्स थे जो मेरे पिता की पुलिस द्वारा हत्या किए जाने के बाद हमारे साथ न्याय के लिए खड़े थे.उनके साथ ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकती.''

राजनीतिक विद्वेष के कारण बना रहे निशाना- चरणजीत
आनंदपाल की बेटी ने आरोप लगाते हुए कहा, ''जिस तरह मेरे पिता पर राजनीतिक द्वेष से मुकदमे दर्ज किए गए, उसी का शिकार मुझे भी बनाया जा रहा है.'' चरणजीत ने कहा कि ''मैं केवल इतना ही कहना चाहूंगी कि इसमें मेरा कोई रोल नहीं है. मैं इस बात पर हैरान हूं कि बिना जांच के प्रशासनिक अधिकारी मेरे पिता का नाम ले रहे हैं.वे सही से जांच करें राजनीति नहीं.''

अब तक फरार हैं दो आरोपी
बता दें कि गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद सुखदेव सिंह ने उनके समर्थन में आंदोलन किया था. उनके आंदोलन में राजपूत समाज शामिल हुआ था. सुखदेव ने इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया था. उधर, सुखदेव सिंह की हत्या मामले में अभी भी दो आरोपी फरार है जिनपर पुलिस ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. ये आरोपी सुखदेव सिंह की हत्या करने के बाद सुजानगढ़ भाग गए थे. उन्हें कार से सुजानगढ़ छोड़ने वाले ड्राइवर ने इसकी पुष्टि की है. ड्राइवर ने यह भी बताया कि सुजनागढ़ बस स्टैंड पर छोड़ने के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: कंवर लाल मीणा ने हेमराज मीणा के अरोपों को बताया झूठ, विधायकों की 'बाड़ेबंदी' को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget