एक्सप्लोरर

Kota: कोटा यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ का चुनाव हुआ दिलचस्प, तीन पूर्व अध्यक्षों ने निर्दलीय प्रत्याशी के नाम का किया एलान

एबीवीपी ने कोटा यूनिवर्सिटी से अध्यक्ष पद के लिए अंतिमा नागर को मैदान में उतारा है. नाम की घोषणा के साथ ही जनसंपर्क तेज हो गया है. पर्दे के पीछे राजनैतिक पार्टियां भी सपोर्ट कर रही हैं. 

कोटा (Kota) के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव (Student Union Election) का महासंग्राम शुरू हो गया है. एनएसयूआई (NSUI) ने छात्रसंघ चुनाव के कुछ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. गवर्नमेंट जेडीबी साइंस कॉलेज में अंजलि मीणा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशा बनाया गया. उपाध्यक्ष के लिए महिमा पालीवाल, महासचिव पद पर मुस्कान राठौर और सुंयुक्त सचिव पद पर शैलिन पहाड़िया को मैदान में उतारा गया है. राजकीय कृषि कॉलेज में बंटी मीणा, संस्कृत कॉलेज से बृजेश शर्मा, इटावा से पूजा नागर को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई ने टिकट दिया है. जिलाध्यक्ष हर्ष मेहरा ने बताया कि नाम की घोषणा जयपुर से होने के कारण समय लग रहा है. 

कोटा यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ का चुनाव रोमांचक होने वाला है. तीन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारा है. लोकेश गुंजल, विजय प्रताप सिंह पानाहेड़ा और चंद्रशेखर नागर की संयुक्त टीम अजय पारेता को निर्दलीय चुनाव लड़ाएगी. तीनों ही पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अपने दम पर निर्दलीय जीत चुके हैं. एबीवीपी (ABVP) ने कोटा यूनिवर्सिटी से अध्यक्ष पद के लिए अंतिमा नागर को मैदान में उतारा है. नाम की घोषणा के साथ ही जनसंपर्क तेज हो गया है. ढोल की थाप पर नाचते गाते प्रत्याशी छात्रों के घर पहुंच रहे हैं. पर्दे के पीछे राजनैतिक पार्टियां भी सपोर्ट कर रही हैं. 

Watch: बूंदी में कन्हैया ने मटकी फोड़ने के लिए एक मंजिला छत से लगाई छलांग, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

एबीवीपी ने दो कॉलेजों में की नामों की घोषणा
एबीवीपी ने शनिवार को भी दो कॉलेजों में छात्रसंघ प्रत्याशी उतारे. कॉमर्स कन्या कॉलेज में दीप्ति मेवाड़ा और कॉमर्स कॉलेज से दीपांशु पारेता को छात्रसंघ अध्यक्ष का टिकट दिया. गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए मनीष सामरिया और महासचिव पद के लिए मनीष गुर्जर के नामों की घोषणा हो चुकी है. पीजी में बिना एडमिशन छात्रसंघ चुनाव लड़ने की छूट मिलने पर कुछ छात्र नेताओं ने 5-5 हजार रुपए जमा करवाए हैं. गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में 5 और गवर्नमेंट कॉमर्स गर्ल्स कॉलेज में 4 दावेदारों ने 5-5 हजार रुपए जमा करवाए.

7 कॉलेजों में कुल 19 हजार 94 छात्र बने वोटर
शहर के 7 कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग लिस्ट जारी कर दी गई है. 7 कॉलेजों में कुल 19 हजार 94 छात्र वोटिंग कर सकेंगे. सबसे ज्यादा वोटर छात्रों की संख्या आर्ट्स कॉलेज में है. आर्ट्स कॉलेज में 6 हजार 959 वोटर हैं. जेडीबी आर्ट्स में 4 हजार 848, कॉमर्स कॉलेज में 2 हजार 445, साइंस कॉलेज में 2 हजार 203, जेडीबी साइंस में 1 हजार 671,जेडीबी कॉमर्स में 758 औरव लॉ कॉलेज में 210 छात्र वोटर हैं. 22 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव के नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 22 को ही नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 23 अगस्त को वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी होगी. 23 अगस्त को नाम वापसी के बाद अंतिम नामांकन सूची प्रकाशित होगी. 26 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक वोट डाले जाएंगे. 27 अगस्त को मतगणना के बाद चुनाव नतीजा आएगा. 

Bharatpur: भरतपुर में राजीव गांधी ग्रामीण खेल ओलंपिक के लिए 50 हजार खिलाड़ियों का पंजीयन, 3 हजार 33 टीमों में होगी भिड़ंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget