एक्सप्लोरर

भरतपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम पर पथराव, दोबारा ऐसे पूरी हुई कार्रवाई

Bharatpur News: कार्रवाई से पहले दुकानदारों को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी थी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे से पहले नगर निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने पर बवाल मच गया. जमीन पर उतरी नगर निगम की टीम को भागना पड़ा. आरबीएम अस्पताल के सामने अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू किया गया था. बुलडोजर से बूथ और खोखों को हटाने की कार्रवाई चल रही थी. इसी दौरान लोगों ने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया. पथराव की वजह से मौके पर अफरा तफरी मच गयी. लोगों के आक्रोश को देखते हुए नगर निगम की टीम बिना अतिक्रमण हटाए भाग खड़ी हुई. पुलिस को पत्थरबाजी की खबर दी गयी.

नगर निगम की टीम ने दोबारा दल बल के साथ पहंचकर अतिक्रमण हटाया. गौरतलब है कि कल 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री आरबीएम अस्पताल में हो रहे नवनिर्माण का अवलोकन भी करेंगे. आरबीएम अस्पताल के आसपास बूथ और खोखों की वजह से वाहन चालकों को आवाजाही में दुश्वारी होती है. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने का फैसला किया था. आरबीएम अस्पताल के पास पहुंची टीम की लोगों से कहासुनी हो गयी.


भरतपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम पर पथराव, दोबारा ऐसे पूरी हुई कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर चले पत्थर

लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया. विरोध को देखते हुए नगर निगम की टीम बैरंग लौट गयी. नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी. आरबीएम अस्पताल के सामने अतिक्रमणकारियों को सूचित कर दिया गया था. सूचना के बावजूद दुकानदारों ने फड़, बूथ और ठेले नहीं हटाये थे.  नगर निगम की नोटिस का पालन नहीं करने पर टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची. कार्रवाई के दौरान लोगों ने पथराव कर दिया. पत्थर चलने से मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गयी. दोबारा पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटा दिया गया है. उन्होंने बताया कि मौके पर शांति कायम है.

ये भी पढ़ें-

REET Exam: टीचर बनने का सपना संजोये बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, रीट परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget