एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का आज से आगाज, 3 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

Rajasthan News: प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक होगा. 6 खेलों के मैच में कुल 330 टीमें खेलेंगी. फाइनल मैंच सवाई मानसिंह स्टेडियम और राजस्थान यूनिवर्सिटी में होंगे

Rajiv Gandhi Rural Olympics Games: राजस्थान में खेल महाकुंभ के अंतिम चरण की शुरूआत रविवार को होगी. राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल (Rajiv Gandhi Rural Olympics Games) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक होगा. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम और राजस्थान यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर फाइनल मैच होंगे. 6 खेलों के मैच में कुल 330 टीमें खेलेंगी. प्रदेश के 3 हजार 696 खिलाड़ी भाग लेंगे. इनमें 1 हजार 914 महिला खिलाड़ी तथा पुरुष खिलाड़ियों की संख्या उनसे कम 1 हजार 782 है.
 
प्रतियोगिताओं की सभी तैयारियां चाक-चौबंद
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खेल मैदान तैयार करने से लेकर, खिलाड़ियों के रुकने, खाने-पीने, रजिस्ट्रेशन, वैन्यु डिजाइनिंग, ट्रांसपोर्टेशन, खिलाड़ियों के लिए ट्रेक सूट आदि की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. खेलों के आयोजन के लिए रैफरियों का चयन भी किया है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर पहली बार गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया. 29 अगस्त 2022 से शुरु हुए खेलों के तहत ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी हैं. अब जिला स्तर पर विजेता टीमों के बीच 16 से 19 अक्टूबर तक राज्य स्तर पर मुकाबला होगा. राज्य स्तर पर सभी 33 जिलों से 10-10 विजेता टीमें भाग लेंगी, जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी और टेनिस बॉल क्रिकेट की महिला व पुरुष की एक-एक और शूटिंग वॉलीबॉल की पुरुष और खो-खो की महिला टीम शामिल है.

ग्राम पंचायत स्तर पर खेले 30 लाख खिलाड़ी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 29 अगस्त, 2022 को जोधपुर जिले के पाल गांव के पशु मेला मैदान से राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक का शुभारंभ किया था. ग्राम पंचायत स्तरीय मुकाबलों में करीब 30 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया. 1 सितम्बर तक चली इन चार दिवसीय प्रतियोगिताओं में 9 लाख से अधिक महिलाएं और 20 लाख से अधिक पुरुष खेलने के लिए मैदान में उतरे. 6 खेल प्रतियोगिताओं के लिए 2.68 लाख से अधिक टीमें गठित की गई.

प्रतियोगिता के तहत 12 से 15 सितंबर तक ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजित किए गए. इसके लिए करीब 5.50 लाख खिलाड़ियों की 47 हजार टीमें गठित की गई.ग्रामीण ओलम्पिक के तहत 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 34,700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. 3,127 टीमें खेलने के लिए मैदान में उतरीं.

अब होगा शहरी ओलम्पिक का आयोजन
प्रदेश में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक की तर्ज पर अब जल्द ही शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन भी किया जाएगा. इसके साथ ही, ग्रामीण ओलम्पिक का आयोजन हर साल होगा, ताकि लोगों में खेल भावना एवं अभ्यास का दौर निरंतर बना रहे. ओलम्पिक खेलों से उभरने वाली प्रतिभाएं आगे चलकर ओलंपिक और कॉमनवेल्थ में बेहतर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी. इन खेलों से खेल भावनाओं का विकास होगा. आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भावना और पारस्परिक विकास की सौहार्दपूर्ण सोच विकसित होगी. इन खेलों का उद्देश्य समाज और क्षेत्र में खेल भावना का संचार करना है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: एमएसपी से नीचे पहुंचीं मूंगफली की कीमतें, तिलहन किसानों को भारी नुकसान की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget