एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जयपुर में विधानसभा अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन आज से, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Jaipur News: सम्मेलन में लोकतंत्र, संसदीय कार्य प्रणाली, विधायिका-कार्यपालिका के महत्व, चुनौतियां, नियमों, व्यवस्थाओं और संस्थानों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसकी एक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी.

जयपुर: राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Vidhansabha) में 11 से 12 जनवरी तक राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों और सचिवों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का बुधवार को सुबह राजस्थान विधानसभा में उद्घाटन करेंगे. सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे.सम्मेलन में स्वागत उद्बोधन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी देंगे.

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चन्द कटारिया समेत देशभर से आए पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे.सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. करीब 10 साल के बाद एक बार फिर से राजस्थान विधान सभा को यह अवसर मिला है.यह आयोजन केंद्रीय  संसदीय कार्य मंत्रालय और लोकसभा कार्यालय की ओर से किया जाएगा. इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

सम्मेलन में इन मसलों पर चिंतन

जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में लोकतंत्र, संसदीय कार्य प्रणाली,विधायिका-कार्यपालिका के महत्व, चुनौतियां, नियमों, व्यवस्थाओं और संस्थानों जैसे मुद्दों पर चर्चा और मंथन किया जाएगा.चिंतन के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी जो सभी विधानसभाओं में भेजी जाएगी.इस चिंतन और मंथन का उपयोग भविष्य में संसद या राज्यों की विधानसभाओं में किसी नियम प्रक्रिया,व्यवस्था के लिए किया जाएगा.इससे एक अन्य विधानसभाओं के लिए के बड़ा संदेश दिया जाएगा.

आज से 10 साल पहले भी हुआ था राजस्थान में सम्मेलन

यही कार्यक्रम 10 वर्ष पहले राजस्थान में हुआ था.उस समय भी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही थे.इसलिए सबकी नजरें अशोक गहलोत पर टिकीं हुई हैं.    साल 2012 में विधानसभा अध्यक्षों और विधान परिषदों के प्रमुखों का सम्मेलन राजस्थान विधानसभा में कराया गया था.उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी और डॉ. सीपी जोशी केंद्रीय रेल और सड़क परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे.उस दौरान श्रीमाधोपुर से विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हुआ करते थे.रोचक बात है कि विधान सभा अध्यक्ष बदल गए लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आज भी अशोक गहलोत ही विराजमान हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला, कहा-भारत को तोड़ने वालों से हाथ नहीं मिलाएगी जनता

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget