एक्सप्लोरर

Rajasthan Accident: सिरोही में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, दो लोग जख्मी

Churu News: हादसा पिंडवारा थाना क्षेत्र में झांकर गांव में नेशनल हाइवे पर हुआ. पुलिस के अनुसार, अनियंत्रित कार पलटते हुए एनएच किनारे के एक खेत में जाकर पलट गई. इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Sirohi Car Accident : राजस्थान के सिरोही (Sirohi) जिले में रविवार को एक कार के पलटने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान कार में सवार दो अन्य लोग जख्मी हो गए. पुलिस (Police) ने दोनों ज​ख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. 

एनएच पर हुई घटना
सिरोही के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झाडोली के पास ब्यावर-पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर की है. पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोग जयपुर की तरफ जा रहे थे. उन्होंने बताया कि तीन कार सवार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये.

मरने वाले तीनों चुरू ​जिले के
पुलिस अधिकारियों ले बताया कि हादसे में मरने वालों की प्रताप सिंह, करणी सिंह और शिवशंकर के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि तीनों तीनों चूरू जिले के रहने वाले थे. उनके परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है.

खेत में जाकर पलट गई कार
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा पिंडवारा थाना क्षेत्र में झांकर गांव में नेशनल हाइवे पर हुआ. पुलिस के अनुसार, अनियंत्रित कार पलटते हुए एनएच किनारे के एक खेत में जाकर पलट गई. इससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है. उनके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस ने बताया कि जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिंडवारा अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, जख्मी दोनों युवक आपस में दोस्त हैं. दोनों के नाम भी विक्रम सिंह ही हैं. वे मूल रूप से चुरू जिले के ही सरदार शहर के रहने वाले हैं.

 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: जयपुर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तिरंगा यात्रा, चुनाव से पहले कई दलों को झटका देने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: बिहार में अलर्ट मोड! पुलिस की छुट्टियां रद्द, जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग
बिहार में अलर्ट मोड! पुलिस की छुट्टियां रद्द, जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget