एक्सप्लोरर

Sirohi: बीजेपी के होली मिलन में झूमे सांसद, गेर नृत्य के बीच हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हो गया वायरल!

Holi 2025: सिरोही में BJP के होली मिलन समारोह में सांसदों ने पारंपरिक गेर नृत्य किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कार्यकर्ताओं ने जोश और उल्लास के साथ पर्व मनाया.

Sirohi BJP Holi Event: राजस्थान के सिरोही में होली के अवसर पर बीजेपी ने जिला स्तरीय होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में जिलेभर के BJP पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगों के पर्व को हर्षोल्लास से मनाया. रविवार (16 मार्च) को सिरोही जिला मुख्यालय स्थित पनिहारी गार्डन में हुए इस समारोह में BJP कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द और एकता का संदेश देते हुए होली मनाई.

इस अवसर पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली और वरिष्ठ BJP नेत्री तारा भंडारी सहित कई गणमान्य नेता और संत महंत तीर्थगिरी महाराज, संत राजूगिरी महाराज, संत भजनाराम महाराज उपस्थित रहे. सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं.

नेताओं ने दिया भाईचारे का संदेश
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि होली का पर्व जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भरता है और समाज में एकता को मजबूत करता है. BJP जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि होली भाईचारे और आपसी स्नेह का पर्व है, जिसे सभी को मिलकर मनाना चाहिए.

सांसद ने किया पारंपरिक गेर नृत्य, वीडियो वायरल
BJP जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में सांसद लुंबाराम चौधरी ने पारंपरिक गेर नृत्य (Gair dance) किया, जिससे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हुआ. कार्यकर्ता भी सांसद के साथ झूम उठे, और यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कार्यक्रम में BJP की ऊर्जा और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला.

स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और गायक कलाकार कांतिलाल कोली, भजन गायक राजेश बारबर और उनकी म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा टीम ने होली के रसिया और फाग गीतों से समां बांध दिया. ढोल-थाली की धुनों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और पर्व का आनंद लिया.

इस कार्यक्रम में शीतल ठंडाई और अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस प्रकार के आयोजन पार्टी की एकता और संगठन की मजबूती को बढ़ाते हैं. कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था का दायित्व लोकेश खंडेलवाल ने निभाया.

इस होली स्नेह मिलन समारोह में BJP के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

तुषार पुरोहित की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें - Ajmer News: दवा खाने के बाद हुई बेटे की मौत तो मां ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग, पुलिस ने क्या बताया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

170 दिनों का हिसाब कौन देगा? सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई पर बोले पूर्व CM अशोक गहलोत
170 दिनों का हिसाब कौन देगा? सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई पर बोले पूर्व CM अशोक गहलोत
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
कोचिंग सिटी कोटा में गैस संकट! हॉस्टल मेस में भट्ठियों पर बन रहा खाना, स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें हो रहीं बंद
कोचिंग सिटी कोटा में गैस संकट! हॉस्टल मेस में भट्ठियों पर बन रहा खाना, स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें हो रहीं बंद

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget