एक्सप्लोरर

Rajasthan: अलवर में निकले 'चांदी के पत्थर', टेस्ट कराने पर वैज्ञानिकों के उड़े होश, जानें क्या है माजरा

Rajasthan News: अलवर की अरावली पहाड़ियों पर काफी समय से जियोलोजोकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम में अपने सर्वे कर रही हैं, क्योंकि यहां पर सोने की खाने होने का भी संभावना व्यक्त की गई थी.

Alwar News: अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र के बीलेटा पाटन गांव की डूंगरियो में पहाड़ी पर चमकीला पत्थर मिलने के बाद ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इनमें चांदी हो सकती है. खबर आने के बाद चारो तरफ इसकी चर्चा हो रही है. इस संदर्भ में रसायन विज्ञान शास्त्री डॉ रामानंद यादव ने दावा किया है कि इसमें चांदी है, लेकिन चांदी होने की पुख्ता जानकारी जूलॉजिकल की टीम ही दे सकती है.

संभावना व्यक्त की जा रही है कि कल 15 जुलाई को जूलॉजिकल की टीम भी इस गांव में पहुंचेगी और यहां पत्थरों के सैंपल लेकर उसका परीक्षण करेगी. बताया जा रहा है कि खबरों में आने के बाद पहाड़ी पर पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि उस पहाड़ी से कोई खुदाई ना करे. क्योंकि मकान बनाने के लिए ग्रामीण इस पहाड़ी से पहले ही पत्थर ले जा चुके थे.

चमकीले पत्थर की जानकारी उनके छात्रों ने दी
रसायन शास्त्री डॉ रामानंद यादव ने बताया कि जब इन पत्थरों की लैब में जांच कराई गई तो उसमें चांदी के साथ साथ लेड जैसी कीमती धातु होने के भी प्रमाण मिले हैं. उन्होंने बताया कि गांव में चमकीले पत्थर की जानकारी उनके छात्रों ने दी थी और उसी आधार पर वह गांव गए थे और वहां के सैंपल लेकर आए. जिसकी जांच अलवर जिले के भिवाड़ी और उदयपुर लेब में कराई गई. उदयपुर की रिपोर्ट आ गई है जहां चांदी की मात्रा बताई गई है जबकि भिवाड़ी की रिपोर्ट आना बाकी है.

जांच में इसमें 82 परसेंट लेड मिला है
गांव वालों ने बताया कि ये पत्थर आम पत्थरों से कई गुना भारी हैं, लेकिन इनकी चमक सबसे ज्यादा है. यहां तक कि रात को भी ये पत्थर चमक के कारण अलग दिख जाता है. जानकारी के अनुसार पत्थर में चांदी सहित कई कीमती धातु होने के कारण अब यहां पहाड़ पर ट्रैक्टर जाने बंद हो गए हैं. प्रोफेसर रामानंद ने बताया कि उन्होंने करीब महीना भर पहले ही इन पत्थरों के कुछ सैंपल लैब में भिजवाए थे. लैब से जांच में इसमें 82 परसेंट लेड मिला है. वहीं इसमें 0.80 फीसदी चांदी भी है. इसके बाद उन्होंने जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम को सूचना दी.

खनिज अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि जूलॉजिकल सर्वे की टीम  विलेटा पाटन गांव पहुंच सकती है. प्रो रामानंद यादव का कहना है कि यह विषाक्त धातु है. लेड से शरीर को नुकसान हो सकता है. इसे शरीर के अंदर नहीं जाने देना चाहिए. आमजन को भी इसके पास जाने से बचना चाहिए. 

सैंपल पास हुआ तो होगा फायदा
यहां उल्लेखनीय है कि अलवर की अरावली पहाड़ियों पर काफी समय से जियोलोजोकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम में अपने सर्वे कर रही हैं, क्योंकि यहां पर सोने की खाने होने का भी संभावना व्यक्त की गई थी और उसी आधार पर वो टीमें अपने सर्वे में लगी हुई हैं. अब पहाड़ी के पत्थरों से चांदी सहित अन्य कीमती धातु निकलने के बाद एक नई खोज अलवर के लिए हो गई है. अगर यहां यह सैंपल पास होता है तो निश्चित रूप से अलवर के लिए बहुत फायदेमंद होगा.

 राजस्थान के अलवर से जुगल किशोर गांधी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Rajasthan: रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व से आई गुड न्यूज! 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या
किशोर सुधार गृह में खूनी वारदात, बाल कैदियों ने वार्डन की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget